{"_id":"68376193113573f70c0f7714","slug":"inso-ends-hunger-strike-on-assurance-of-gju-administration-to-fulfill-demands-hisar-news-c-21-hsr1020-635724-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू प्रशासन के मांगे पूरी करने के आश्वासन पर इनसो की भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू प्रशासन के मांगे पूरी करने के आश्वासन पर इनसो की भूख हड़ताल समाप्त
Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) छात्र संगठन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बुधवार को भूख हड़ताल की। इस पर जीजेयू प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए इनसो के जिलाध्यक्ष अज्जू घनसस व अन्य को बातचीत के लिए बुलाया और सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विवि प्रशासन की ओर से प्रॉक्टर संदीप राणा और डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार ने छात्रों से मुलाकात की। बैठक में छात्रों की मुख्य मांगों पर सहमति बनी और प्रशासन ने फीस में कटौती के लिए एक विशेष कमेटी का गठन करने की घोषणा की। इस मौके पर उपस्थित इनसो छात्र नेताओं में दीपक घनघस, आर्यन, शिवा मालिक, योगी सिवाच, मोहित, चिराग मदान, अजय, सौरभ पूनिया, हेमंत रवि राहुल आदि शामिल रहे। संवाद