फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inauguration of BJP district office in Hansi

Hisar News: हांसी में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन, नाम रखा हंस कमल

Sun, 13 Jul 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 13 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of BJP district office in Hansi
हांसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली को स्मृति चिह्न भेंट करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने रविवार को हांसी में भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। विधायक विनोद भयाना के आग्रह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हांसी भाजपा कार्यालय का नाम हंस कमल रखा।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगने वाले नेताओं को पद देने पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जो भी व्यक्ति भाजपा में आ गया वह भाजपा का हो गया। उन्होंने कहा कि आने-जाने में कोई रोक नहीं है। कोई दूसरी पार्टी से आया तो वह उस दिन से भाजपा का हो गया। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 75 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट की बात प्रधानमंत्री मोदी के लिए नहीं कही। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री के साथ जोड़ रहे हैं। उन्होंने एक विचार रखा। समय आने पर भाजपा उस पर विचार करेगी।
विज्ञापन

कैबिनेट आरती राव की विधायकों के साथ डिनर करने पर कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विधायकों के साथ बैठक की है। इसका भाजपा पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में बने रहते हैं, अक्सर मिलते रहते हैं। बडौली ने इसके उपरांत कार्यालय सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हांसी में पार्टी कार्यालय स्थापित होने से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिला हांसी के अंतर्गत बरवाला, नारनौंद व हांसी तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पार्टी कार्यालय बनने से तीनों विधानसभा क्षेत्र भाजपा के गढ़ बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, आशा खेदड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed