फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In protest against the Directorate of Higher Education, the teachers wore black clothes, tied a black band

Hisar News: उच्चतर शिक्षा निदेशालय के विरोध में शिक्षकों ने पहने काले रंग के कपड़े, बांधी काली पट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
In protest against the Directorate of Higher Education, the teachers wore black clothes, tied a black band
फोटो- 151
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर व काले रंग के कपड़े पहन कर उच्चतर शिक्षा निदेशालय के प्रति नाराजगी जाहिर की। जबकि शुक्रवार को सभी शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारियों ने नाम पोस्टकार्ड लिखे थे। ऑल हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन का आरोप है कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अधिकारी राजकीय महाविद्यालयों की जायज मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार के शिक्षकों ने कॉलेज कैंपस में काले रंग के कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। वहीं गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर अपनी ड़्यटी दी। ऐसे ही हांसी, बरवाला, नलवा, अग्रोहा, आदमपुर सहित जिले के अन्य गवर्नमेंट कॉलेजों के शिक्षकों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जाहिर किया।

हिसार गवर्नमेंट कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाॅ. सुखबीर सिंह दूहन ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय कॉलेजों के शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। छोटे-छोटे कार्यों को भी बेवजह लटकाया हुआ है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षक 30 जनवरी को धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed