{"_id":"56f1a79b4f1c1b9f04f14d6e","slug":"imprisonment-justice-crime-penalty-hisar-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व महिला सरपंच को दो बेटों सहित तीन साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व महिला सरपंच को दो बेटों सहित तीन साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक दंडाधिकारी सुधीर कुमार की अदालत ने हमला कर घायल करने के जुर्म में गांव किराड़ा की पूर्व सरपंच बिमला देवी और बेटे अजय व रविशंकर को तीन-तीन साल की कैद और दस-दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस ने इस संबंध में 5 दिसंबर 2011 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव किराड़ा में घटना वाले दिन खेत में विवाद हो गया था। वहां गांव का घोलू ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पोल रोप रहा था। इसका पूर्व सरपंच बिमला देवी और उसके बेटे अजय व रविशंकर ने विरोध किया था। अधिवक्ता राजपाल मलिक ने बताया कि उनके मुवक्किल घोलू ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि पोल लगाने का विरोध करते हुए बिमला और उसके बेटों ने उप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह, राजपाल और सुभाष घायल हो गए। अग्रोहा थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद मां-बेटों को हमला कर घायल करने का दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन