फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हांसी: सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर में भरा कचरा सड़क पर फैलाया, तनावपूर्ण हुए हालात; पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 24 Aug 2026 03:46 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

अभियान की शुरुआत आमटी झील से की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी चोपटा बाजार में पहुंचे और वहां पर कचरे से भरी ट्रॉली से कचरा उठाकर सड़क पर भी फैला दिया। जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन
Sanitation workers in Hansi dumped garbage from a tractor onto the road.
सफाई कर्मचारियों ने बीच सड़क फैलाया कचरा - फोटो : संवाद
शहर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 19वें दिन प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर कचरा उठाने का अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत आमटी झील से की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी चोपटा बाजार में पहुंचे और वहां पर कचरे से भरी ट्रॉली से कचरा उठाकर सड़क पर भी फैला दिया। जिसके बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
Sanitation workers in Hansi dumped garbage from a tractor onto the road.
विरोध कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : संवाद
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों के माध्यम से कचरा उठाने का काम शुरू किया गया। इसके बाद जब टीम चोपटा बाजार पहुंची तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अभियान का विरोध किया। हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
Sanitation workers in Hansi dumped garbage from a tractor onto the road.
चापटा बाजार में सफाई कर्मचारियों ने फैलाया कचरा - फोटो : संवाद
विरोध के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब ट्रैक्टर में भरा हुआ कचरा सड़क पर बिखेर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने की कार्रवाई जारी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanitation workers in Hansi dumped garbage from a tractor onto the road.
पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया - फोटो : संवाद
19 दिनों से चल रहे कचरा उठान संकट के बीच प्रशासन की ओर से लगातार वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए शहर की सफाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को की गई थी। उस समय भी हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को 3 घण्टे हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के चलते स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed