{"_id":"6a8c71a61b098a07ff03aa13","slug":"three-cases-of-swine-flu-detected-in-hisar-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में स्वाइन फ्लू की दस्तक: एक साथ मिले तीन केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में स्वाइन फ्लू की दस्तक: एक साथ मिले तीन केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Mon, 24 Aug 2026 10:00 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:00 PM IST
सार
हरियाणा में पंचकूला, फरीदाबाद और अंबाला के बाद अब हिसार में भी स्वाइन फ्लू के मामले मिले हैं। हिसार में एक साथ तीन केस पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
हिसार में स्वाइन फ्लू की दस्तक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार जिले में स्वाइन फ्लू के तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त महीने में की गई जांच में अब तक तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें हांसी में 28 वर्षीय युवक, सातरोड में 45 वर्षीय महिला तथा लितानी गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित पाया गया।
जिले में आगामी फ्लू/इन्फ्लूएंजा सीजन से निपटने और राज्य स्तर से जारी एडवाइजरी को लागू करने के लिए जिला स्वास्थ्य प्रशासन और नागरिक अस्पताल स्तर पर फ्लू कॉर्नर और स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया है। नागरिक अस्पताल, सभी उपमंडल स्तरीय अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी स्तर पर विशेष फ्लू कॉर्नर सक्रिय किए जा रहे हैं। जिसमें बुखार, खांसी और सांस से जुड़ी तकलीफ वाले मरीजों की ओपीडी स्तर पर ही त्वरित स्क्रीनिंग की जाएगी।
ओपीडी में आने वाले फ्लू जैसे लक्षणों वाले कम से कम 5% मरीजों की सैंपलिंग का लक्ष्य रखा गया है।गंभीर श्वसन संक्रमण वाले शत प्रतिशत मरीजों की इन्फ्लूएंजा टेस्टिंग अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
ओसेल्टामिविर का पर्याप्त बफर स्टॉक जिला वेयरहाउस और अस्पताल फार्मेसी में सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के बचाव के लिए एन 95 मास्क, पीपीई किट्स और वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया वायल्स का पर्याप्त कोटा रखा गया है। जिले के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और लैब को आईडीएसपी- इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल पर फ्लू मामलों की रोजाना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर उन्हें अलर्ट मोड पर रखा गया है।