फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegal road built on HSVP's land uprooted in the dark of night

एचएसवीपी की जमीन पर बनी अवैध सड़क को रात के अंधेरे में उखाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal road built on HSVP's land uprooted in the dark of night
हिसार। जनपरिवाद समिति की बैठक में उठा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नए सेक्टर-25 में एचएसवीपी की जमीन पर अवैध सड़क का मुद्दा सीएमओ तक पहुंच गया। सीएम कार्यालय की ओर से इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई। इसके बाद रविवार को एचएसवीपी के अधिकारी अवकाश के दिन कार्यालय पहुंचे और देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध सड़क के कुछ हिस्से को उखाड़ दिया। इसकी फोटो एचएसवीपी के अधिकारियों ने सीएम ऑफिस भेजकर रिपोर्ट भी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को जनपरिवाद समिति में यह मामला उठाए जाने के बाद भाजपा निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक ने सीएम ऑफिस में भी इसकी रिपोर्ट भेजी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सीएम ऑफिस ने एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक से रिपोर्ट तलब की। मुख्य प्रशासक ने हिसार एचएसवीपी प्रशासक से रिपोर्ट मांगी। एचएसवीपी के अधिकारियों ने रविवार को दिनभर कार्यालय में कागजी कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात सड़क के एक हिस्से को जेसीबी की मदद से उखाड़ा गया। जानकारी के अनुसार प्राइवेट प्रोजेक्ट के मालिकों ने शनिवार-रविवार को कुछ इन्वेस्टर को बुलाया हुआ था। हालांकि अवैध सड़क का मुद्दा उठाए जाने के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

यह था मामला
शनिवार को जनपरिवाद समिति की बैठक में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के सामने भाजपा निगरानी समिति के लोकसभा अध्यक्ष प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि रायपुर रोड पर एचएसवीपी का नया सेक्टर 25 विकसित किया जा रहा है। एक प्राइवेट प्रोजेक्ट के मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए एचएसवीपी की जमीन पर 12 मीटर चौड़ा करीब 500 मीटर लंबा रोड़ बना दिया गया है। इस रोड पर अवैध तरीके से लाइट भी लगा दी गई है। इस अवैध रोड को बनाकर प्राइवेट प्रोजेक्ट को सीधे तौर पर करीब 100 करोड़ का फायदा पहुंचाया गया है। इस पर बिजली मंत्री ने जवाब मांगा। मौके पर मौजूद एचएसवीपी के एक्सईएन ने कहा कि सड़क किस ने बनाई, हमें जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी के प्लान में भी बदलाव कराया
जानकारी के अनुसार भू माफियाओं ने प्राइवेट प्रोजेक्ट को कामयाब करने के लिए एचएसवीपी के सेक्टर के मास्टर प्लान में ही बदलाव करा दिया। पहले सेक्टर के मल्टीप्लेक्स थे। नए मास्टर प्लान में वहां पार्किंग बना दी गई, जो प्राइवेट प्रोजेक्ट को सीधे तौर पर फायदा पहुंचा रही है।
एचएसवीपी की जमीन पर बिजली कनेक्शन किसने लिया
सरकारी जमीन पर अवैध सड़क बनाकर उसे स्ट्रीट लाइट से रोशन भी कर दिया गया। अब सीएम ऑफिस स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन मामले में भी रिपोर्ट तलब करेगा। एचएसवीपी की जमीन पर किसके नाम से स्ट्रीट लाइट कनेक्शन लिया गया है।

सीएम ऑफिस को इस बारे में रिपोर्ट भेजी गई थी। सभी तथ्यों से अवगत कराया गया। सीएम मनोहरलाल और प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। स्थानीय स्तर पर निगरानी के लिए उन्होंने कमेटियों का गठन किया हुआ है। हम भ्रष्टाचार के मुद्दे लगातार उनके संज्ञान में लाते रहते हैं। जिन पर कार्रवाई भी हो रही है।
- मनदीप मलिक, अध्यक्ष, भाजपा निगरानी समिति, लोकसभा हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed