फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegal colonies of Hisar wait to be legalized

Hisar News: हिसार की अवैध कॉलोनियों को वैध होने का बढ़ा इंतजार

Thu, 17 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 17 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Illegal colonies of Hisar wait to be legalized
हिसार। शहरवासियों का अवैध कॉलोनियों का वैध होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वीरवार को प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने को लेकर अधिसूचना जारी की, जिसमें जिले के 20 कॉलोनियों के नाम शामिल हैं। ये सभी कॉलोनियां निकाय क्षेत्र की हैं। हालांकि इनमें हिसार शहर की एक भी कॉलोनी का नाम शामिल है। इस कारण से एक बार फिर से अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों को निराशा हाथ लगी। इससे पहले प्रदेश सरकार ने 27 जुलाई को अधिसूचना जारी कर जिले की 14 कॉलोनियों को वैध किया था, लेकिन उसमें भी हिसार शहर की एक भी कॉलोनी शामिल नहीं थी। शहर में आखिरी बार वर्ष 2019 में कॉलोनियां वैध हुईं थी।
विज्ञापन


बता दें कि जिला नगर योजनाकार की तरफ से किए गए सर्वे में जिले में कुल 268 अवैध कॉलोनियां मिली थीं, जिनमें निकाय क्षेत्र के बाहर बसीं 168 और निकाय क्षेत्र में बसी 100 कॉलोनियां शामिल हैं। जिला नगर योजनाकार ने इन कॉलोनियों के नक्शे तैयार करवाकर मुख्यालय भिजवा दिए थे। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय के मुख्यालय की तरफ से नगर निगम के पास 26 कॉलोनियों के नक्शे वेरिफिकेशन के लिए आए थे। निगम ने इन्हें वेरिफाई करवाकर मुख्यालय भिजवा दिया था। इसके बाद मुख्यालय ने 23 कॉलोनियों के नक्शे वापस यह कहते हुए भिजवा दिए कि इन्हें मंडलायुक्त के माध्यम से भिजवाया जाए। इस सूची में एक और कॉलोनी का नाम बाद में शामिल किया गया। इस पर निगम ने 24 कॉलोनियों के नक्शे मंडलायुक्त के माध्यम से भिजवाए। मगर प्रदेश सरकार ने इन पर कुछ आपत्ति लगा दी और इन्हें दूर करने को कहा। इसके बाद जिला नगर योजनाकार ने इन आपत्तियों को दूर किया तो 24 में से 10 कॉलोनियां ही नियमों पर खरी मिलीं। जिला नगर योजनाकार ने इन कॉलोनियों को ले आउट प्लान नगर निगम को सौंप दिए थे।
विज्ञापन



हिसार शहर की ये कॉलोनियां मिली थीं नियमों पर खरी
विश्वासपुरम कॉलोनी, आरएस कॉलोनी बगला रोड, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, शहीद भगत सिंह कॉलोनी फेज-1, शहीद भगत सिंह कॉलोनी फेज-2, आदर्श नगर कैंट, हनुमान कॉलोनी एक्सटेंशन कैंट, सैनिक विहार कैंट, शिव कॉलोनी कैमरी रोड, साउथ सिटी, तारा नगर व जय श्री श्याम विहार कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed