फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If you build a mud house and plaster it with cow dung, you will also be saved from nuclear power: Agriculture Minister

कच्चा मकान बना ले उसमें गाय के गोबर से लीप ले तो आप परमाणु शक्ति से भी बचोगे : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
If you build a mud house and plaster it with cow dung, you will also be saved from nuclear power: Agriculture Minister
हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान दिवस पर किसानों को संबोधित करत - फोटो : 1
हिसार। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अटपटा बयान दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि दुनिया के अंदर परमाणु का खतरा तो है ही, उससे कैसे बचोगे? उसमें भी गाय ही काम करेगी। अगर कोई कच्चा मकान बना ले और उसे गाय के गोबर से लीप ले तो आप परमाणु शक्ति से भी बचोगे। बीमारियों से भी बचोगे। इसका ज्ञान हमारे देश में ही है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पहले हम अपने घर व चूल्हे को गाय के गोबर से लीपते थे। जब हम बुजुर्गाें से पूछते थे कि भैंस के गोबर से क्यों नहीं लीपते तो हमें बताया जाता था कि गाय के गोबर में जो गुण हैं वह भैंस के गोबर में नहीं हैं। भैंस के दो कटड़े बड़े होकर एक साथ नहीं बैठ सकते वो लड़ेंगे।
विज्ञापन

गाय के दस बछड़े भी बड़े होकर साथ बैठते हैं। अब आप समझो दूध में अंतर है या नस्ल में। गाय में सभी गुण हैं। देसी गाय को ही अपनाना चाहिए। काली गाय के दूध में गुण नहीं हैं। देसी गाय के दूध से सेहत भी बनाएं उसके गोबर से खेती भी करें। उससे खेत का उपजाऊपन बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि बहुत सारे लोग अमेरिका जाने के लिए लगे रहते हैं। हमें दूसरे देशों की नकल नहीं करनी चाहिए। अमेरिका का तो कोई इतिहास नहीं है। भारत का सतयुग का, द्वापर का और त्रेता युग का इतिहास है। सारा इतिहास भारत है। दुनिया के अंदर, हमारा देश महान है। मोदी का सपना पूरा करेंगे देश को विश्व गुरु बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed