फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the sample seal of development works worth 2.80 crores was found suspicious then samples were taken

2.80 करोड़ के विकास कार्यों की सैंपल सील संदेहजनक मिली तो फिर लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
If the sample seal of development works worth 2.80 crores was found suspicious then samples were taken
हांसी। मॉडल टाउन में 2.80 करोड रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों की जांच के लिए टीम ने फिर से सैंपल लिए। बीते सैंपल में सील संदेहजनक मिली तो लैब ने लेने से मना कर दिया था। इसके बाद अब फिर से सैंपल भरे गए। सैंपल लेने के लिए सुबह 9 बजे अधिकारियों की टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन

टीम में शामिल नगर निगम हिसार के डीएम प्रदीप हुड्डा, नगर निगम के एक्सईन जयबीर सिंह डुडी, परिषद के जेई जितेंद्र व राहुल, ठेकेदार मनोज ने सबसे पहले भिवानी रोड से सैंपल लिए। इसके बाद माडल टाउन के अंदर बने मार्केट कांप्लेक्स के पास से ब्लॉक के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए श्रीराम लैब में भेजा जाएगा। बता दें कि चेयरपर्सन निर्मला सैनी के कार्यकाल में वार्ड 18 में 2 करोड़ 80 लाख रुपये से विकास कार्य कराए गए थे। इन विकास कार्यों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भिवानी रोड पर काली देवी चौक से लेकर नहर तक सड़क की वाइडनिंग के साथ-साथ माडल टाउन में पेवर ब्लॉक से कार्य किए गए। इसको लेकर वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना के सदस्य सीमांत चौधरी पत्नी व पार्षद मौना चौधरी द्वारा डीसी को एक शिकायत दी गई थी। भिवानी रोड पर मॉडल टाउन के साथ हुई वाइडनिंग को लेकर शिकायत दी गई। उनका कहना था कि यहां घटिया पेवर ब्लॉक लगाए गए, जो अब धंसने लगे हैं। 20 सितंबर को डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा के नेतृत्व में गठित टीम सैंपल लेने के लिए आई थी। दो जगह से टीम ने सैंपल लिए थे। सीमांत चौधरी द्वारा इन कार्यों की निकाय व गृह मंत्री अनिल विज को चार महीना पहले शिकायत की गई। उन्होंने जांच करवाने के आदेश दिए थे। उनके अनुसार सरकारी लैब में कोई गड़बड़ी की जा सकती है या फिर जांच बेहतर तरीके से नहीं हो सकती। इसलिए उन्होंने प्राइवेट लैब से जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed