{"_id":"631e201007ec4c4497640a12","slug":"if-the-demand-is-not-met-in-a-month-the-movement-will-start-again-from-the-cowshed-tikait-hisar-news-hsr6416383114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में मांग पूरी नहीं हुई तो गोशाला से फिर शुरू होगा आंदोलन : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में मांग पूरी नहीं हुई तो गोशाला से फिर शुरू होगा आंदोलन : टिकैत
विज्ञापन
बरवाला। गांव खेदड़ की गोशाला में धर्मपाल सहारण की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- फोटो : Hisar
बरवाला। गांव खेदड़ की गोशाला संघर्ष कमेटी व थर्मल प्रशासन के बीच राखी के उठान को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान नेता धर्मपाल सहारण की प्रतिमा गोशाला के प्रांगण में लगाई गई है। रविवार को किसान नेता राकेश सिंह टिकैत व गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर राकेश टिकैत ने कहा कि एक महीने में मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि पुलिस के साथ आंदोलनकारियों का टकराव हुआ था, जिसमें गांव खेदड़ के किसान धर्मपाल सहारण की मौत हो गई थी। संघर्ष कमेटी ने निर्णय लिया था कि धर्मपाल की प्रतिमा गोशाला के प्रांगण में लगाई जाएगी। प्रतिमा स्थापना के बाद रविवार को गोशाला में एक शोक सभा बुलाई गई। जिसमें काफी संख्या में किसान संगठनों से जुड़े नेता व लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोशाला के उपाध्यक्ष हरदेव सिंह ने व संचालन जोगीराम सिहाग खेदड़ एवं सतेंद्र सहारण ने संयुक्त रूप से किया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। एक महीने बाद खेदड़ गोशाला से बड़े आंदोलन शुरू होगा। सरकार हमारी कुछ मांगों पर लीपापोती कर रही है। हम ये किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जल्दी ही गांव एवं गोशाला कमेटी की मीटिंग करके आंदोलन की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान खेदड़ धरना कमेटी के सदस्य सतेंद्र सहारण, रत्नमान, जोगेंद्र सिंह नैन, रवि आजाद, विकास सीसर, किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार, बाडोपट्टी टोल कमेटी के प्रधान सरदानंद राजली, युवा किसान नेता कुलदीप खरड़, प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, सूबे सिंह बूरा, सोमबीर सिंह पिलानिया, बालसमंद धरना कमेटी के प्रधान सुरेंद्र आर्य, विजेंद्र सिंह भांभू, अनिल भादू, डॉ. सिक्कम नैन, अनीता सुदकेन, पूनम कंडेला, प्रियंका, सरोज बिचपड़ी, सीमा जुगलान, सुधीर, धर्मपाल बडाला, बलवान सुंडा, अमरजीत कुंडू, भ्याण खाप के युवा प्रधान नरेश भ्याण, राजूभगत सरसौद, धोला जेवरा, कलीराम, पूर्व चेयरमैन पवन सहारण, सत्यवान शर्मा, रामकेश नैन, पूर्व सरपंच शमशेर, दयानंद शर्मा, ताराचंद नैन, कर्मवीर वर्मा, बसाऊ राम, ओमप्रकाश, डॉ. सोहनलाल खेदड़, रणदीप खेदड़, वजीर सिंह आदि उपस्थित रहे।