{"_id":"6531e960e80b1c173602cc36","slug":"htet-exam-roadways-buses-will-run-from-hisar-bus-stand-to-take-candidates-to-examination-centre-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"HTET Exam: परीक्षार्थियों को केंद्र पहुंचाने के लिए हिसार बस स्टैंड से दौड़ेंगी 900 बसें, रोडवेज ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HTET Exam: परीक्षार्थियों को केंद्र पहुंचाने के लिए हिसार बस स्टैंड से दौड़ेंगी 900 बसें, रोडवेज ने की तैयारी
Fri, 20 Oct 2023 08:13 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:13 AM IST
सार
रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को सुचारू रूप से बसों का संचालन कराने को लेकर आदेश जारी किए हैं। वहीं, बस स्टैंड पर शुक्रवार को हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। बस स्टैंड पर बसों की व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर से लेकर क्लर्क की डयूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 21 और 22 अक्तूबर को होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की ओर से बसों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। बस स्टैंड पर कर्मचारियों व अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने सभी को अलर्ट रहने केे आदेश दिए हैं। दो दिवसीय परीक्षा के लिए हिसार बस स्टैंड से करीब 900 बसें चलाई जाएंगी। इनमें रोडवेज के अलावा प्राइवेट और स्कूलों की बसें शामिल हैं। इन बसों में हिसार से करीब 45 हजार परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर आज लगाई जाएगी हेल्प डेस्क
वहीं, बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बस स्टैंड पर शुक्रवार को हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को सुचारू रूप से बसों का संचालन कराने को लेकर आदेश जारी किए हैं। बस स्टैंड पर बसों की व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर से लेकर क्लर्क की डयूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड दिखाकर आज भी जा सकेंगे परीक्षार्थी : ग्रुप डी की परीक्षा शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। मगर एडमिट कार्ड दिखाकर आज भी परीक्षार्थी बसों में निशुल्क सफर कर सकते हैं। वहीं, वापसी में 23 अक्तूबर को भी परीक्षार्थियों का सफर पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वीरवार को पूछताछ केंद्र पर बसों के चलने की समय सारिणी लगाई गई है। केंद्र पर बसों की जानकारी लेने के लिए परीक्षार्थी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है, ताकि बसों को लेकर परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। -राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज