{"_id":"6b0c7456cd288ed60f00d8d4","slug":"history-sheeter-arrives-at-chamarkheda-stadium-carrying-a-pistol-apprehended-by-police-hisar-news-c-21-hsr1005-1001332-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिस्तौल लेकर चमारखेड़ा स्टेडियम में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिस्तौल लेकर चमारखेड़ा स्टेडियम में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
घिराय/बरवाला। युवाओं के खेल और अभ्यास के लिए बने गांव चमारखेड़ा के स्टेडियम में अवैध पिस्तौल लेकर पहुंचे हिस्ट्रीशीटर राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम सहित पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीआईए बरवाला के जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त और अपराध पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चमारखेड़ा के स्टेडियम में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गांव निवासी राकेश को काबू कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध पिस्तौल मिली।
आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को पिस्तौल कहां से मिली और वह हथियार लेकर स्टेडियम में किस उद्देश्य से पहुंचा था।