{"_id":"65ee0dc1648a68a45a0d8924","slug":"hisars-nischal-defeated-bhiwanis-lakshita-5-0-hisar-news-c-21-hsr1034-338887-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार की निश्चल ने भिवानी की लक्षिता को 5-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार की निश्चल ने भिवानी की लक्षिता को 5-0 से हराया
Mon, 11 Mar 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी (हिसार)। श्री कृष्णा प्रणामी स्कूल में चल रही हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शिरकत की। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रेजीडेंट मेजर सत्यपाल सिंधु ने बताया कि 35 से 37 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की निश्चल ने भिवानी की लक्षिता को 5-0 से हराया। इस चैंपियनशिप के विजेता बॉक्सर 18 से 25 मार्च तक नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव रविंद्र पानू ने बताया कि 31 से 33 किलोग्राम भारवर्ग में महेंद्रगढ़ की राजू ने रोहतक की बॉक्सर नियति को 4-1 से हराया। इसी प्रकार 33 से 35 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत की मिस्टी ने यमुनानगर की ईशा को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 35 से 37 किलोग्राम वर्ग में करनाल की टीना ने गुरुग्राम की बॉक्सर सिया को 5-0 से हराया। 37 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहाबाद की अंजलि ने करनाल की सृष्टि को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इसी वर्ग में भिवानी की दीक्षिका ने पानीपत की तनवी को 5-0 से हराया। 40 से 43 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी ए की राखी ने रोहतक की खुशी को 5-0 से हराया। 43 से 46 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर की मोनिका ने भिवानी की सोनिका को 4-3 से हराया। इसी वर्ग में हिसार की यंशिका ने यमुनानगर की प्रांजल को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 46 से 49 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहाबाद बी की कोमल ने पलवल की बॉक्सर सोनम को 4-1 से हराया। 49 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में कैथल की नैतिक ने अंबाला की नेहा को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
वहीं 52 से 55 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की बॉक्सर दिव्या ने भिवानी की जीविका को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंची। 61 से 64 किलोग्राम भारवर्ग में पलवल की हिमांशी ने रोहतक की आंचल को 5-0 से हराया। 64 से 67 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की सयाम्भवी ने दीक्षिका को 5-0 से हराया। 67 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में करनाल की मानसी ने हिसार की सानवी को 5-2 से हराया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर रोबिन देव, कबड्डी खिलाड़ी सोमवीर सिवाच, बॉक्सर मनजीत, कोच संदीप, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र जाखड़, सचिन सिवाच, यशी शर्मा, नेशनल अवाॅर्डी मनोज जांगड़ा, सेवानिवृत्त डीएसओ सूबे सिंह बेनीवाल, स्कूल के प्राचार्य सुनील शर्मा, एनसीसी इंचार्ज पवन जांगड़ा मौजूद रहे।