{"_id":"6734e61e3373cdc7600621ec","slug":"hisars-chore-scored-three-goals-haryana-team-reached-semi-finals-hisar-news-c-21-hsr1020-503828-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार के छोरे ने दागे तीन गोल, सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार के छोरे ने दागे तीन गोल, सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम
विज्ञापन
हिसार। चेन्नई में चल रही सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को हरियाणा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा टीम में शामिल डाबड़ा के रोहित ने तीन गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। सिरसा के जीवन नगर निवासी राजेंद्र ने 48वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद रोहित ने 53वें, 59वें और 60वें मिनट में गोल दागकर प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बना लिया।
वहीं, सोनीपत के पंकज ने 54वें मिनट में एक गोल दागा है। हरियाणा टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर डाबड़ा के हॉकी ग्राउंड पर कोच राजेंद्र सिहाग ने लड्डू बांटे और खिलाड़ियों ने खुशियां मनाई। अब शुक्रवार को हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में यूपी के साथ भिड़ेगी। बता दें, कि हरियाणा टीम में हिसार के डाबड़ा, उमरा, नरवाना, सोनीपत, रोहतक, भिवानी के खिलाड़ी स्टिक का जादू दिखा रहे हैं। हरियाणा टीम के कोच संदीप सांगवान और टीम मैनेजर हरेंद्र हैं। इस चैंपियनशिप में उमरा-डाबड़ा के 9 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें डाबड़ा से गोलकीपर हिमवान, रोहित यादव, रमन कालीरावणा, उमरा से गोलकीपर पवन कुमार, जोगेंद्र और दीपक शामिल हैं। वहीं, डाबड़ा का कर्मबीर, रिशु और सुमित चंडीगढ़ टीम की ओर से खेल रहे हैं।
चैपियनशिप में हरियाणा का प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश को 12-1 से हराया
तेलंगाना को 5-1 से पराजित किया
मिजोरम को 8-0 से हराया
महाराष्ट्र को 5-1 से पछाड़ा