फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Women of Azad Nagar street number 4 blocked the road Due to no construction of road

Hisar: सड़क निर्माण न होने के कारण आजाद नगर गली नंबर 4 की महिलाओं ने किया रोड जाम

Wed, 25 Oct 2023 05:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगी।

विज्ञापन
Hisar: Women of Azad Nagar street number 4 blocked the road Due to no construction of road
महिलाओं ने किया रोड जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सड़क निर्माण न होने पर बुधवार सुबह आजाद नगर गली नंबर 4 की महिलाओं ने रोड जाम कर दिया। महिलाओं की मांग थी कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर जाम को खुलवाया गया। नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि उनकी गली को बनाया जाना है। ठेकेदार ने करीब 4 महीने से पुरानी बनी ब्लॉक की सड़क को उखाड़ रखा है। मगर अभी तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस कारण से गली के लोगों को काफी परेशानी आ रही है। सड़क के उखाड़े जाने से यहां रोज हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा घरों में भी दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। दिनभर गली में धूल उड़ती रहती है जिससे आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed