{"_id":"13bfaa5c7599ab6418a6029a3b78e666","slug":"hisar-university-occurred-over-105-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू में घटीं 105 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू में घटीं 105 सीटें
hisar
Updated Fri, 14 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कोर्सों को शुरू करने की बजाय गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) ने पुराने कोर्सों की सीटों पर ही तलवार चला दी। सत्र 2014 -15 के एडमिशन के लिए एडमिशन कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
कमेटी ने विभिन्न विषयों की 105 सीटें घटा दी। कमेटी के सामने 200 सीटें घटाने का प्रपोजल आया था, जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सों के हालात कैसे हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस कमेटी ने पिछले 3-4 साल से लगातार आधी सीटें खाली रखने वाले विभागों पर अपनी रहमत बनाए रखी। जीजेयू की एडमिशन कमेटी की बृहस्पतिवार को बैठक हुई, जिसमें कुलपति डॉ. एमएल रंगा और रजिस्ट्रार के अलावा कई विभागों के डीन और विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे, लेकिन सभी ने सीटें घटाने का ही समर्थन किया।
विज्ञापन
उन्होंने भी उन कोर्सों की सीटें घटाने की बात नहीं की, जिनमें लगातार शिक्षा का स्तर गिर रहा है। हालत तो यह थे कि विभिन्न कोर्सों की 200 सीटें घटाने का प्रपोजल रखा गया था, जबकि 105 सीटें घटाई। चिंता का विषय यह है कि तकनीकी यूनिवर्सिटी होने के बाद भी सिर्फ तकनीकी सीटें यूनिवर्सिटी ने घटाई।
बीटेक इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की 120 सीटों से घटाकर 100 सीटें की
बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 120 सीटों से घटाकर 100 सीटें की
बीटेक फूड इंजीनियरिंग की 60 से घटाकर 40 सीटें कर दी
बीएससी फूड टेक्नोलॉजी की 50 से घटाकर 30 सीटें कर दी
एमपीटी स्पोर्ट्स में 10 से घटाकर 5 सीटें की
कार्डियोलॉजी में 10 सीटों से घटाकर 5 सीटें कर दी
एमपीटी पैडिस्टिक में 10 सीटों से घटाकर 5 की
बीपीटी में 50 से घटाकर 40 सीटें कर दी
इन कोर्सों के हालात खस्ता, पर नहीं घटाई सीटें
एडवरटाइजमेंट एंड पीआर
पर्यावरण विभाग
मास कम्यूनिकेशन
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. आरएस जागलान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा, परिणाम, काउंसलिंग व दाखिले, शिक्षण कार्य दिवस एवं अवकाश और हरियाणा सरकार की आरक्षण पॉलिसी के तहत विभिन्न विभागों में सीटों के आवंटन के लिए अलग-अलग तीन कमेटियों का गठन किया गया है, जो दस दिनों में अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार यूनिवर्सिटी सत्र 2014 और 15 के लिए विवि के अलावा अन्य यूनिवर्सिटियों के एमटेक के सभी कोर्सों के दाखिले के लिए काउंसलिंग जीजेयू में होगी। उन्होंने बताया कि जनरल वर्ग के प्रोस्पेक्टस की कीमत 800 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 200 रुपये होगी।