{"_id":"58a5fdb54f1c1b921ad841d3","slug":"hisar-sector-road-huda-hisar-nagar-nigam-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा ही बनाएगा सेक्टरों की सड़कें, जल्द लगेंगे टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा ही बनाएगा सेक्टरों की सड़कें, जल्द लगेंगे टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 17 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
हुडा,
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टरों की खराब पड़ी सड़कों को बनाने को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। अब इन सड़कों को हुडा ही बनाएगा। सेक्टरों की सड़कों की मरम्मत के लिए जारी हुई 7 करोड़ रुपये की ग्रांट अब हुडा में भेज दी गई है। इन सेक्टरों की टूटी सड़कों का टेंडर जल्द ही लगाया जाएगा।
नगर निगम ने सभी सेक्टरों की टूटी सड़कों का एस्टीमेट बनाया था। टेक्निकल विंग ने इन सभी सेक्टरों का करीब 7 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। निगम ने ये एस्टीमेट तैयार करके हुडा को भिजवा दिए।
इन सेक्टरों की सड़कों के हालात खस्ता
शहर में लगभग सभी सेक्टरों की सड़कों के हालात खराब है। जब से डेवलेप सेक्टर नगर निगम को सौंपे गए हैं तभी से सेक्टरवासी टूटी सड़कों के सुधार की मांग कर रहे हैं। सेक्टर 14, सेक्टर 13, सेक्टर 15 सेक्टर 16-17, सेक्टर 13 पार्ट टू, सेक्टर 9-11, सेक्टर मेलाग्राउंड एरिया, सेक्टर 29-28, पीएलए एरिया की सड़कें पूरी तरह से टूटी हुईं हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल सेक्रेटरी की मीटिंग में भी हुई चर्चा
हुडा अधिकारियों ने बताया है कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरूण गुप्ता के साथ बुधवार को हुई मीटिंग में भी चर्चा हुई थी। प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने हुडा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वे सात करोड़ रुपये की ग्रांट से हुडा की सड़कें बनाएं।
हुडा और निगम का था विवाद
हुडा और निगम अधिकारियों का सड़कें बनाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सेक्टरवासी जब हुडा कार्यालय शिकायत लेकर जाते तो अधिकारियों से जवाब मिलता की ये सड़कें निगम बनाएगा। जब निगम में लोग शिकायत लेकर जाते तो वहां जवाब मिलता था कि हुडा ने निगम को खराब सड़कें हैंडओवर करवा दी।
वर्जन
सीपीएस साहब के माध्यम से हमारे पास करीब 7 करोड़ रुपये के एस्टीमेट आए हैं। अब निगम और हुडा का विवाद खत्म हो गया है। सेक्टरों की सड़के एक बार तो अब हुडा ही बनाएगा।

- दिनेश यादव, हुडा एडमिनिस्ट्रेटर।