फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   highest voting in kharadpur at hisar

संवेदनशील खरड़ गांव में हुआ सबसे अधिक 94.3 प्रतिशत मतदान

Mon, 11 Jan 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
highest voting in kharadpur at hisar

संवेदनशील माना जाने वाले खरड़ गांव में प्रथम चरण में सबसे अधिक वोट पोल हुए हैं। प्रथम चरण में तीन खंडों में हुए चुनाव में वैसे तो अलग अलग खंड के हिसाब से अलग अलग बूथ पर रिकॉर्ड तोड़ पोलिंग 98.3 प्रतिशत तक हुई है।

विज्ञापन


यह बूथ भी गांव खरड़ में 71 नंबर है। मगर ओवर ऑल इस गांव में 94.3 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसके बाद इसी गांव में बूथ नंबर 72 पर 97.26 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं। यह हिसार प्रथम खंड का गांव है। हालांकि वोटिंग के दौरान गांव में छिटपुट विवाद भी हुआ। एकबारगी तनाव के बाद फिर से पोलिंग शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


हिसार सेकेंड खंड में मिगनी खेड़ा गांव में हुई 94.1 प्रतिशत वोटिंग
हिसार सेकेंड खंड में मिगनी खेड़ा गांव में सबसे अधिक 94.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस गांव में बूथ नंबर 130 पर सबसे अधिक 94.11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। गांव के तीनों बूथों पर यहां वैसे रिकॉर्ड तोड़ वोट पोलिंग हुए हैं। तीनों बूथों पर 93.43 प्रतिशत से अधिक वोट पोल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौंद खंड के ढाणी ब्राह्मणान 93.62 प्रतिशत वोट हुए पोल
नारनौंद खंड में सबसे अधिक वोट ढाणी ब्राह्मणान में पोल हुए हैं। यहां केवल एक ही बूथ था। गांव के बूथ नंबर 75 में 93.62 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं।

ओवरऑल हिसार सेकेंड में सबसे अधिक वोट पोल हुए
प्रथम चरण के पंचायती चुनाव में ओवर ऑल हिसार सेेकेंड में 86.3 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं। इसके बाद दूसरा नंबर हिसार प्रथम का रहा है। हिसार प्रथम खंड में कुल वोट पोल की प्रतिशत 79.6  प्रतिशत है। नारनौंद खंड वोट डालने के मामले में सबसे पीछे रहा। यहां 79 प्रतिशत वोट ही पोल हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed