फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Higher Education Department appointed Deputy Commissioner of Hisar as administrator of Jat College

उच्चतर शिक्षा विभाग ने हिसार की उपायुक्त को जाट कॉलेज का प्रशासक बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Higher Education Department appointed Deputy Commissioner of Hisar as administrator of Jat College
हिसार की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी। - फोटो : Hisar
हिसार। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने हिसार उपायुक्त को जाट कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया है। शिक्षण संस्थान की कमेटी का चुनाव होने तक वह कॉलेज के कार्य देखेंगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण की ओर से जाट कॉलेज के प्रशासक नियुक्त किए जाने का पत्र जारी किया गया है। यह जिसमें हिसार उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को जाट कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया गया है। यह आदेश 14 जनवरी को जारी हुए थे। इस पत्र की प्रति रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी, हिसार उपायुक्त, जीजेयू कुलपति, जाट कॉलेज प्राचार्य को भी भेजी गई है। बता दें कि जाट एजुकेशन सोसायटी का कार्यकाल 2020 में समाप्त होने के बाद कॉलेजियम के चुनाव कराए गए थे। इसके बाद अब तक कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हो सका है। कार्यकारिणी चुनाव का मामला सहकारी समिति के रजिस्ट्रार के पास विचाराधीन है। पुरानी कार्यकारिणी अब भी फैसले ले रही है। पुरानी कार्यकारिणी ने दिसंबर महीने में जाट कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे, जिसके बाद कार्यवाहक प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कार्यकारिणी के फैसले को अवैध करार दिया था। इस मामले में अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन

एडीसी से मिले थे लोग
जाट एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम के सदस्य पूर्व कुलपति केएस खोखर, पूर्व मंत्री कंवल सिंह के नेतृत्व में 4 जनवरी को एडीसी से मिले थे। जिसमें जाट एजुकेशन सोसायटी में प्रशासक नियुक्त करने की मांग रखी थी। साथ ही सोसायटी के चुनाव जल्द कराने की मांग की थी। इससे पहले भी जाट समाज के लोग चुनाव कराने को लेकर कई बार बैठक कर चुके हैं। कई बार मांगपत्र भी सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से कर रहे थे मांग
जाट शिक्षण संस्थाओं के लिए प्रशासक नियुक्त करने की मांग पिछले एक साल से कर रहे हैं। सहकारी समितियों के प्रदेश कुलसचिव को यह फैसला लेना चाहिए। फंड का दुरुपयोग होने की आशंका है। संपूर्ण संस्थाओं पर प्रशासक नियुक्त कर जल्द चुनाव कराए जाएं।

प्रो. केएल रिणवा, कॉलेजियम सदस्य,जाट एजुकेशन सोसायटी
सभी संस्थाओं के लिए करें प्रशासक नियुक्त
यह अकेले जाट डिग्री कॉलेज में प्रशासक नियुक्त किया है। हमारी मांग सभी जाट शिक्षण संस्थाओं के लिए प्रशासक नियुक्त करने की है। अन्य संस्थानों में भी फंड के दुरुपयोग की आशंका है। यह अधूरा फैसला है।
एडवोकेट योगेश सिहाग, कॉलेजियम सदस्य, जाट एजुकेशन सोसायटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed