फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Helpline 14420 to be launched across all civic bodies in the district; sewer-related issues to be resolved promptly.

Hisar News: जिले के सभी निकायों में शुरू होगी हेल्पलाइन 14420, सीवर समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Helpline 14420 to be launched across all civic bodies in the district; sewer-related issues to be resolved promptly.
हिसार। जिले के सभी शहरी निकायों में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 14420 शुरू किया जाएगा। अभी यह सुविधा नगर निगम हिसार तक सीमित है।
विज्ञापन

अब उकलाना और बरवाला नगरपालिका के नागरिक भी इस हेल्पलाइन पर सीवर संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक कॉल पर दर्ज होगी शिकायत
हेल्पलाइन शुरू होने के बाद उकलाना और बरवाला के निवासियों को सीवर ब्लॉक होने या गलियों में पानी भरने की समस्या की शिकायत के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नागरिक एक कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारियों और त्वरित कार्रवाई टीम को सूचना भेजी जाएगी, ताकि समस्या का जल्द समाधान किया जा सके। हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत और उसके समाधान का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं
व्यवस्था को जल्द लागू करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को औपचारिक पत्र भेजा है। इसमें उकलाना और बरवाला नगरपालिका क्षेत्रों में आवश्यक तकनीकी और ढांचागत औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे नागरिकों को सीवर संबंधी शिकायतों के समाधान में सुविधा मिलेगी और जल निकासी की समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

हेल्पलाइन नंबर 14420 को जिले के अन्य निकायों में भी शुरू किया जाएगा। वहां के निवासी भी सीवर संबंधी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।
- डाॅ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article