फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Health and Civil Aviation Minister Dr. Kamal Gupta was welcomed on his arrival in hisar

Hisar: एक बाग में जैसे तितलियां उड़ती हैं, उसी तरह से हरियाणा में हेली सर्विस मिले

Sun, 24 Mar 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 10:57 PM IST
सार

स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का शहर पहुंचने पर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Health and Civil Aviation Minister Dr. Kamal Gupta was welcomed on his arrival in hisar
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का शहर पहुंचने पर स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक बाग में जैसे तिततियां उड़ती हैं, उसी तरह हरियाणा में हेली सर्विस मिले। उम्मीद है कि जल्द ही हम हेली सर्विस शुरू करेंगे। अनशेड्यूल्ड फ्लाइट्स में कोई भी व्यक्ति कोई भी हेलिकॉप्टर को हायर करना चाहे, वो करे। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाए। यात्रा भी करे और अपना शौक भी पूरा करे। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। मंत्री बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजकल डेस्टीनेशन मैरिज होती है, जिसमें लोग दूर-दूर जाकर शादी करते हैं। लोगों के मन में होती है कि वह अपनी पत्नी को हेलिकॉप्टर में पहले लेकर आए। ये सुविधा प्रदेश में दी जाएगी। हेलिकॉप्टर के लोकल उड़ान की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोग हिसार, अग्रोहा व राखीगढ़ी को ऊपर से देख सकें। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई यात्रा करेगा तो उनका सपना हम जल्द पूरा करेंगे।
विज्ञापन


हिसार में उतरेगा हवाई जहाज
हिसार हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है, जो पैसेंजर टर्मिनल पहले 50 लोगों का था उसे हम 150 की क्षमता वाला बना रहे हैं, जो लगभग बन गया है। एयरपोर्ट को लेकर हमने कुछ लोगों से करार भी किया है। जैसे ही आचार संहिता हटेगी, हमारा प्रयास रहेगा कि यहां बड़ा हवाई जहाज उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं को सुधारने पर किया जाएगा कार्य
डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोगों को लाइन में लगना पड़ता है। डॉक्टर समय पर नहीं मिलते। अस्पताल में सफाई नहीं होती। पहले इन बुनियादी चीजों को सुधारा जाएगा। मैंने कल ही कैबिनेट मीटिंग के बाद चारों विभागों के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। तीन घंटे की बैठक में मैंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की प्रमोशन, इंक्रीमेंट, छुट्टी व टूर प्रोग्राम अगर किसी के पास लंबित मिल गया तो वहां का सीएमओ व डायरेक्टर जिम्मेदार होगा। क्लर्क नहीं जिम्मेदार होगा। हमारे कर्मचारी लावारिस नहीं है। हम उनका भी ख्याल रखेंगे। आयुष्मान कार्ड मामले में डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि इसका हम एक नोडल अधिकारी अलग से बनाएंगे और कहीं भी कोई दिक्कत आएगी तो वह नोडल अधिकारी इसे चेक करेगा।

भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा के भाजपा-जजपा को लेकर की गई टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा पारिवारिक पार्टी है। अब उन्होंने जोर लगा रखा है। वैसे उन्होंने आप पार्टी से गठबंधन करके क्या किया है। दोबारा से निकाय मंत्रालय न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो नेतृत्व के हाथ में है। हम तो पानी हैं, कार्यकर्ता है। अब चार अन्य विभाग दे दिए। हम अब इसमें काम करेंगे।


मनोहर की जगह उनका ही चेला सैनी बने हैं मुख्यमंत्री
डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने के रास्ते पर हैं। प्रधानमंत्री ने तो टारगेट भी रखा दिया है कि वर्ष 2047 में विश्व गुरु व विकसित भारत। आज दूसरी बार मंत्री बनने पर मेरा पहला आगमन हिसार का हुआ है तो सभी लोगों ने खुशी का इजहार किया है। आज हम विधायक है तो कार्यकर्ताओं की वजह से और आज भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है तो कार्यकर्ताओं की वजह से। कोई चाय बनाने वाला है तो कोई लिफाफे वाला है। हमारे यहां लीगेसी नहीं है, जैसा कि कांग्रेस में एक छत्र राज है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जरूरत शायद केंद्र में अधिक थी तो उन्हीं के चेले, जिन्हें मनोहर लाल ने अंगुली पकड़कर चलना सिखाया, पढ़ना सिखाया व राजनीति सिखाई। आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दोबारा कैबिनेट बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed