फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hauta elections: 121 members of out of station cast their votes in the first phase, the second phase of voting today

हौटा चुनाव : प्रथम चरण में आउट ऑफ स्टेशन के 121 सदस्यों ने डाले वोट, द्वितीय चरण का मतदान आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hauta elections: 121 members of out of station cast their votes in the first phase, the second phase of voting today
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ (हौटा) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार को पहले चरण में 121 सदस्यों ने मतदान किया जो विश्वविद्यालय से आउट ऑफ स्टेशन पर रह रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। द्वितीय चरण का मतदान मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 4 तक चलेगा। साढ़े चार बजे मतगणना शुरू होगी, इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ का चुनाव प्रधान व उपप्रधान पद के लिए आयोजित किया गया है। इसके लिए दो पैनल मैदान में हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान डॉ. कर्मल सिंह प्रधान पद और इसी पैनल के डॉ. अनुराग उपप्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरे पैनल के डॉ. अंकित प्रधान पद व डॉ. नरेंद्र यादव उपप्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इनमें डॉ. राजेश आर्य को सचिव, डॉ. नीता लाकड़ा को सह सचिव व डॉ. भानू प्रताप को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed