{"_id":"678ea2230e27360b0003fdf9","slug":"hau-received-3-state-level-awards-under-national-service-scheme-hisar-news-c-21-hsr1020-548918-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मिले 3 राज्यस्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मिले 3 राज्यस्तरीय पुरस्कार
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह पुरस्कार प्रदान किए।
विश्वविद्यालय ने एक पुरस्कार एनएसएस यूनिट और दो पुरस्कार स्वयंसेवक श्रेणी में प्राप्त किए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने विजेताओं को बधाई दी। दो पुरस्कार कृषि महाविद्यालय हिसार के स्वयंसेवक जगतपाल व कुमारी अन्नु ने प्राप्त किए।
वहीं कृषि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं इसके कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर डागर को अवॉर्ड, प्रशस्ति पत्र व 31 हजार रुपये की राशि दी। स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। संवाद