फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The court number-2 running in the SDM court will now move to the first floor

Hisar News: एसडीएम कोर्ट में चल रही कोर्ट नंबर-2 अब पहली मंजिल पर चलेगी

Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The court number-2 running in the SDM court will now move to the first floor
नारनौंद। न्यायिक परिसर में कोर्ट नंबर-2 को शुक्रवार को नया अस्थायी ठिकाना मिल गया। अब इसकी कार्रवाई एसडीएम कोर्ट के बजाय तहसील भवन में कोर्ट नंबर-1 के ऊपर पहली मंजिल पर होगी। यहां तैयार की गई नई जगह में अदालत की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जेएमआईसी खुशकरण ज्योत सिंह गिल ने शुक्रवार को यहां अदालत की कार्रवाई शुरू की। इस अस्थायी अदालत को तैयार करने में करीब 50 लाख रुपये की लागत आई है। नई जगह मिलने से न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नारनौंद में कोर्ट नंबर-2 की शुरुआत 2 मई को हुई थी। न्यायालय के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे अस्थायी तौर पर एसडीएम कोर्ट में संचालित किया जा रहा था। इससे अदालत के लिए अलग स्थान की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तहसील भवन की पहली मंजिल पर जगह तैयार होने के बाद कोर्ट नंबर-2 को यहां स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल कोर्ट नंबर-1 और कोर्ट नंबर-2 दोनों अदालतें इसी भवन में अस्थायी रूप से संचालित होंगी।

अदालत के स्थायी भवन की जरूरत को देखते हुए अधिवक्ताओं की ओर से नए कोर्ट भवन का निर्माण शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि जल्द इस दिशा में काम शुरू होगा। स्थायी भवन बनने से न्यायिक कार्यों के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed