फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana women's hockey team with coach Anil Dabas and manager Lakhwinder Kaur after winning.

Hisar News: शूटआउट में हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश को 3-2 से हराया, हिसार की पिंकी-शशि ने दागे 1-1 गोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana women's hockey team with coach Anil Dabas and manager Lakhwinder Kaur after winning.
जीतने के बाद हरियाणा की महिला हॉकी टीम कोच अनिल डबास व मैनेजर लखविंद्र कौर के साथ। 
हिसार। रांची में हुई पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के अंतिम दिन वीरवार को हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी को शूटआउट में 3-2 से हराकर जीत हासिल की है। हरियाणा टीम की ओर से हिसार से पिंकी व शशि खासा ने एक-एक गोल किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सोनीपत से मंजू ने भी एक गोल दागा। सोनीपत की गोलकीपर इशिका ने दो गोल रोके हैं। हिसार की शशि खासा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। हरियाणा टीम में हिसार से 10 बेटियाें ने स्टिक का कमाल दिखाया है। इनमें कप्तान नीलम, ज्योति, प्रीति, पूजा मलिक, कीर्ति, मनीषा, भतेरी, पिंकी, शशि खासा और सीमा शामिल हैं। वहीं, टीम में सोनीपत और शाहबाद की बेटियाें भी दमखम दिखा रही हैं।
विज्ञापन

हरियाणा टीम के कोच अनिल डबास ने बताया कि अंतिम समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। उसके बाद शूटआउट करवाया गया। इसमें हरियाणा की टीम ने स्टिक का कमाल दिखाते ही लीग का अंतिम मैच जीत लिया। अभी तक हुए सात में से हरियाणा टीम ने छह मैच में बेहतर अंकों के साथ जीत हासिल की है। वहीं, हरियाणा टीम में शामिल बेटियां ने कुल 17 गोल दागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा टीम में शामिल इन बेटियों ने दागे गोल
- हिसार से शशि खासा ने : 6 गोल
- हिसार से पूजा ने 1 गोल
- हिसार से पिंकी ने 5 गोल
- सोनीपत से रीतिका ने 3 गोल
- सोनीपत से नंदिनी ने 1 गोल
- हिसार से नीलम ने 3 गोल
- सोनीपत से मंजू ने 4 गोल
- शाहबाद से सुखप्रीत ने 1 गोल
- हिसार से कृति ने 1 गोल
- हिसार से भतेरी ने 1 गोल
-----------------------------------

लीग का फर्स्ट फेज खत्म हो चुका है। अब दूसरा फेज शुरू होगा। मगर कहां और कब होगा, अभी फाइनल नहीं हो पाया है। जल्द ही घोषणा होगी। हरियाणा टीम में शामिल सभी बेटियों का उम्दा प्रदर्शन रहा है। मेरी ओर से टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- अनिल डबास, कोच, हरियाणा टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed