फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather: Rain in all districts, government will give compensation for damaged crops

Haryana Weather: सभी जिलों में बारिश, खराब हुई फसलों का मुआवजा देगी सरकार, आज कोहरे का यलो अलर्ट

Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/ हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/ हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

हरियाणा में सोमवार को भी कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। कल से मौसम साफ होने की संभावना है। रविवार रात को कुरुक्षेत्र के पिहोवा और पंचकूला में तेज बारिश हुई व करनाल में बूंदाबांदी हुई है। 
 

विज्ञापन
Haryana Weather: Rain in all districts, government will give compensation for damaged crops
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदले मिजाज का असर रविवार को हरियाणा में फिर दिखा। शनिवार देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी के कारण प्रदेश के सभी जिले भीगे। सबसे अधिक बारिश महेंद्रगढ़, करनाल, सिरसा व पंचकूला में हुई। इससे दिन में ठंडी हवाएं चलती रहीं और बादल छाए रहे।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि उत्तरी व पूर्वी जिलाें में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय कोहरा भी छाएगा। कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी बीच सरकार ने खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति-पोर्टल खोल दिया है। किसान इस पर विवरण अपलोड कर सकते हैं। जिला प्रशासन को भी गिरदावरी करवा रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 6 फरवरी को यह विक्षोभ आगे गुजर जाएगा। इसके बाद 3-4 दिन तक सुबह के समय घना कोहरा छाएगा। हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। 11 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

कहां कितनी बारिश
  • अंबाला 4.9
  • महेंद्रगढ़ : 8.5
  • हिसार 2.8
  • करनाल 10.6
  • नारनौल 4.0
  • रोहतक 3.8
  • भिवानी 2.0
  • सिरसा 6.4
  • फरीदाबाद 3.0
  • फतेहाबाद 5.5
  • गुरुग्राम 3.5
  • झज्जर 2.5
  • जींद 5.0
  • पंचकूला 6.0
  • रेवाड़ी 2.5
  • सोनीपत 3.0

एक महीने चलेगी गिरदावरी : डिप्टी सीएम
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक फरवरी से फसलों की सामान्य गिरदावरी शुरू हो गई है, जो एक मार्च 2024 तक प्रदेश भर में चलेगी। इस दौरान राज्य में ओले गिरने और बारिश से फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जिला प्रशासन को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान खुद भी राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति-पोर्टल पर नुकसान की रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं। सभी रिपोर्ट मिलने पर किसानों को उनकी क्षति की पूर्ति के लिए मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब-जब किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी है, प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2024 में अभी तक किसानों को करीब 1600 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि किसानों के बैंक खाते में भेजी है।

फसलों के लिए लाभदायक यह बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि बारिश गेहूं, सरसों व चने की फसल के लिए लाभदायक है। इससे फसलों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। भारी ठंड से फसलों को जो थोड़ा नुकसान हुआ है, बारिश उसकी पूर्ति करेगी।

हवा की गुणवत्ता भी सुधरी
बारिश के कारण हरियाणा के कई जिलों की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। सोनीपत में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से कम 98 दर्ज किया गया।


तीन ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से चल रहीं
सोनीपत में ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा। झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द रही। नेताजी एक्सप्रेस 3 घंटे 38 मिनट, मूरी एक्सप्रेस 2 घंटे 42 मिनट, हिमाचल एक्सप्रेस व मालवा एक्सप्रेस दो-दो घंटे तो जम्मू मेल एक घंटे तक की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed