{"_id":"642b0582a1e0fbc4ac033a05","slug":"haryana-weather-drizzle-to-light-rain-in-the-southern-and-eastern-districts-of-the-haryana-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश, मंगलवार को भी रहेंगे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश, मंगलवार को भी रहेंगे आसार
Mon, 03 Apr 2023 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:27 PM IST
सार
2 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से उत्तर राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विस्तार
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हरियाणा के के दक्षिणी व पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। 4 अप्रैल तक इस पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से उत्तर राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन
इसके प्रभाव से सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी, नारनौल, सोनीपत के गोहाना, सफीदों व खानपुर, पानीपत आदि स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादलवाही भी रही।
विज्ञापन
5 अप्रैल सुबह तक यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद मौसम साफ व शुष्क रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.0 से 15.0 और अधिकतम तापमान 25.6 से 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन