फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana defeated Pondicherry 22-0 in Senior Women's National Hockey Championship

Hisar News: सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा ने पुंडुचेरी को 22-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Haryana defeated Pondicherry 22-0 in Senior Women's National Hockey Championship
हरियाणा महिला हॉकी टीम सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक के साथ
हिसार। मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम पिम्परी पुणे (महाराष्ट्र) में चल रही 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम अपना विजय अभियान जारी रखे हुए है। पूल डी के दूसरे मैच में रविवार को हरियाणा ने पुंडुचेरी को 22-0 से पछाड़ कर अगले चक्र में प्रवेश पाया। पूल डी में हरियाणा शीर्ष स्थान पर बना है। इससे पूर्व पहले मैच में हरियाणा की टीम ने हॉकी असम को 15-0 से हराया था। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि र्क्वाटर फाइनल में हरियाणा की 20 मार्च को ओडिशा से भिड़ंत होगी। उम्मीद है कि टीम स्वर्ण पदक लेकर आएगी।
विज्ञापन

हॉकी हरियाणा के वाइस प्रेजीडेंट सुनील मलिक ने बताया कि पुंडुचेरी के खिलाफ खेले गए मैच में हिसार की खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच के दूसरे ही मिनट में नवनीत कौर ने पहला गोल करके हरियाणा को बढ़त दिलाई। इसके बाद हरियाणी की बेटियों ने गोल की झड़ी लगा दी। हिसार की दीपिका ने 6 गोल, मोनिका ने 3 गोल, हिसार की शर्मिला ने 3 गोल, नेहा ने 1 गोल, हिसार की नीलम ने 3 गोल, नवनीत ने 3 गोल, ज्योति ने 2 गोल और हिसार की उदिता ने एक गोल किया। टीम मैनेजर जसप्रीत कौर, सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक, सहायक कोच के रूप में दिलबाग सिंह टीम के साथ हैं। टीम में हिसार से कैप्टन सविता, उदिता, सोनिका, दीपिका, ऊषा, नीलम, रेखा और शर्मिला, सोनीपत से निशा, ज्योति, महिमा, नेहा, शिल्पी, मोनिका मलिक, एकता कोशिक, कुरुक्षेत्र से नवनीत कौर, अमनदीप कौर और रीतु रानी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed