फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: 40000 farmers reached the agricultural fair organized in HAU, 44 progressive farmers got honour

Haryana: एचएयू में आयोजित कृषि मेले में पहुंचे 40 हजार किसान, 44 प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान

Mon, 18 Mar 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

प्रो. कांबोज ने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को खेती में ड्रोन तकनीक को अपनाना होगा। 

विज्ञापन
Haryana: 40000 farmers reached the agricultural fair organized in HAU, 44 progressive farmers got honour
किसानों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के दो दिवसीय कृषि मेले में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि खेती में ड्रोन तकनीक का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण को संरक्षित रखने, फसलों में कीटनाशक के प्रयोग की चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को नई तकनीकों को अपनाना ही होगा। ड्रोन के द्वारा कम समय में जल विलय उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवार नाशक का छिड़काव समान तरीके से, सिफारिश के अनुसार आसानी से किया जा सकता है। इससे कम लागत होने के साथ-साथ संसाधनों की भी बचत होगी। मेले में 44 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मेले में पहले दिन हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से करीब 40 हजार किसान पहुंचे। करीब 21.08 लाख रुपये के खरीफ फसलों के बीज, करीब 46600 रुपये के फलदार पौधे व सब्जियों के बीज खरीदें। विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित प्रगतिशील किसान

  • हिसार : गांव पायल निवासी राजेश, गांव लोहारी राघो निवासी रजनी, गांव चिड़ौद निवासी मंदीप, गांव कोहली निवासी ओमप्रकाश, हांसी के ढाणा कलां निवासी किरण यादव।
  • कैथल : गांव अहूं निवासी नफे सिंह, गांव जाखोली निवासी सुनीता।
  • पलवल : गांव सरौली निवासी कुमारी अंजू, गांव औरंगाबाद निवासी दीपेश चौहान।
  • भिवानी : गांव धनाना निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव गोपालवास निवासी कविता।
  • फरीदाबाद : गांव सहयवक निवासी नरेश शर्मा, गांव नरियाला निवासी गीता देवी।
  • कुरुक्षेत्र : गांव अमीन निवासी अश्विनी कुमार, गांव ज्योतिसर निवासी शरणजीत कौर।
  • जींद : गांव बधाना निवासी निर्मला, मोहनगढ़ छापड़ा निवासी वजीर।
  • करनाल : गांव सदरपुर निवासी कुलदीप, घरौंडा निवासी निर्मला देवी।
  • सोनीपत : सिसाना निवासी भगवान, भैरा बांकीपुर निवासी रूबी।
  • फतेहाबाद : गांव चौबारा निवासी भूपसिंह, गांव हसंगा निवासी विद्या देवी।
  • महेंद्रगढ़ : गांव आकोदा निवासी सवरन, गांव भोजावास निवासी उषा देवी।
  • अंबाला : गांव धुराला निवासी खुशप्रीत सिंह, अंबाला सिटी निवासी रेनू बाला।
  • रोहतक : लाखनमाजरा निवासी मानता शर्मा, महम निवासी अनुज।
  • यमुनानगर : गांव मिल्कडा निवासी सोमनाथ, गांव कुंजल निवासी रेखा रानी।
  • सिरसा : गांव सुल्तानपुरिया निवासी सुखविंद्र सिंह, गांव डिंग निवासी वसुंधरा बंसल।
  • पंचकूला : गांव बडियाल निवासी वीरेंद्र सिंह, गांव बेरघाटी निवासी कमलेश।
  • रेवाड़ी : गांव गिन्दोखर निवासी सुरेश चंद, गांव बनीपुर निवासी सुमन।
  • पानीपत : गांव दिवाना निवासी जोगेंद्र सिंह, गांव उंझा निवासी अनुराधा।
  • नोट : नूंह और झज्जर का कोई किसान शामिल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed