फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   gurugram, police, hansi, area, held bodmash, hisar

गुरुग्राम पुलिस हांसी एरिया में छापा मारकर उठा ले गई बदमाश

Fri, 19 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Fri, 19 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस वीरवार को हांसी एरिया में छापा मारकर तीन बदमाशों को पकड़कर साथ ले गई। हिसार पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की हिसार जिले में मौजूदगी तो स्वीकारी है, लेकिन इस बात से अनभिज्ञता जताई है कि तीन बदमाश गुरुग्राम पुलिस उठाकर ले गई है।       
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस ने वीरवार को हांसी एरिया में छापेमारी की। सूत्रों का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस ने अपने एरिया में कुछ बदमाश उठाए थे। उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कई वारदात स्वीकार करते हुए उनके कुछ साथी हिसार जिले के हांसी एरिया में छिपे होने की सूचना दी। इस पर गुरुग्राम पुलिस रणनीति के तहत हांसी एरिया में पहुंची। फिर बताए गए स्थान पर छापा मारकर तीन बदमाशों को उठाकर साथ ले गई। बताया जाता है कि एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया। इनमें एक बदमाश हरियाणा के राजस्थान से सटे एक गांव का और दूसरा नारनौंद एरिया का बताया जाता है। जबकि एक अन्य बदमाश भी उनके साथ था। इस गैंग ने हिसार के अलावा दिल्ली और एनसीआर में दर्जन भर से ज्यादा वारदात को अंजाम दे रखा है। इस गिरोह के पकड़े जाने से कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।      
विज्ञापन

     
हां, सुना है गुरुग्राम पुलिस हांसी एरिया से एक गिरोह के लोगों को पकड़कर ले गई है। पुलिस की एक टीम पुष्टि करने के लिए गुरुग्राम भेजी है। टीम के स्थिति साफ करने पर ही कुछ बताया जा सकेगा। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।      
विज्ञापन
विज्ञापन

   -मनीषा चौधरी, एसपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed