फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guar theft uncovered in Hansawas

हंसावास में ग्वार चोरी का पर्दाफाश

Tue, 10 Dec 2013 09:42 PM IST
बाढड़ा(भिवानी)/ब्यूरो।
बाढड़ा(भिवानी)/ब्यूरो। Updated Tue, 10 Dec 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Guar theft uncovered in Hansawas
हरियाणा में भिवानी के गांव हंसावास कलां से एक सप्ताह पूर्व चुराई गई ग्वार और सरसों की फसल समेत सीआईए चरखी दादरी की टीम ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामले में एक नामजद और दो अज्ञात लोग अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को मंगलवार को चरखी दादरी न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड मांगा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हंसावास कलां निवासी धर्मपाल सिंह के खेत से एक दिसंबर की रात अज्ञात चोर पांच लाख की सरसों और ग्वार चुरा ले गए थे।

पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो अगले ही दिन बाढड़ा कस्बे के जुई रोड पर एक खाली मकान से चोरी किए गए अनाज का बारदाना बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से को देख पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने मामले की जांच पुलिस अन्वेषण ब्यूरो चरखी दादरी को सौंप दी।

पुलिस टीम ने एक सप्ताह तक मोबाइल की लोकेशन और संदिग्ध चरित्र वाले आधा दर्जन युवकों से पूछताछ की लेकिन कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं नहीं।

सीआईए की टीम ने दोबारा मौका मुआयना किया और घटनास्थल के साथ रह रहे एक युवक से पूछताछ की।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने उसने सारा भेद उगल दिया और उसकी निशानदेही पर 18 बैग सरसों और 36 बैग ग्वार बरामद कर ली।

साथ ही चोरी को अंजाम देने वालों छह में से दो अन्य युवकों को भी दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इन सभी चोरों ने पिकअप वाहन की मदद से ग्वार को चुराया और बाढड़ा अनाजमंडी में अनाज को बैगों से निकाल कर बोरी में भरा।

कस्बे के जुई रोड पर बारदाना फेंककर चोर बेचने की योजना बनाने में जुट गए लेकिन उससे पूर्व ही पुलिस ने दबोच लिया।

चर्चा है कि कस्बे के सतनाली रोड पर एक व्यापारी के यहां से भी पुलिस ने चोरीशुदा ग्वार बरामद किया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सीआईए प्रभारी जयपाल सिंह व सब इंस्पेक्टर रामकिशन ने दावा किया कि पुलिस ने चोरी में शामिल हंसावास निवासी सतपाल सिंह, बाढड़ा निवासी ऋषि कुमार, मैहड़ा निवासी सतीश पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।


मामले में फरार चल रहे महेंद्रगढ़ जिले के राजावास निवासी पिकअप वाहन के मालिक भजनलाल और दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस ने तीनों युवकों को मंगलवार को चरखी दादरी न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed