{"_id":"6acd32e2d4d33dbcb605607b","slug":"today-is-the-last-chance-to-get-admission-in-jgu-with-a-late-fee-of-500-rupees-hisar-news-c-21-hsr1020-971298-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में प्रवेश के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में प्रवेश के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आज अंतिम मौका
विज्ञापन
हिसार। उच्च शिक्षा और कौशल विकास का अवसर पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जीजेयू में प्रवेश का अंतिम मौका है। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति डॉ. विजय कुमार ने बताया कि प्रवेश, पात्रता और शुल्क संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। केंद्र के निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने बताया कि यहां मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) व ऑनलाइन माध्यम से रोजगारपरक और कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन सामग्री और डिजिटल शैक्षणिक सहयोग भी मिलता है। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अध्ययन और परीक्षा केंद्रों की सुविधा है। स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम और जनसंचार में बीए शामिल हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमबीए, एमकॉम, एमसीए, जनसंचार, हिंदी और अंग्रेजी में एमए व गणित में एमएससी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर एप्लीकेशन, डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, बैंकिंग एवं फाइनेंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, वैदिक गणित और वीडियो फिल्म निर्माण शामिल हैं। ऑनलाइन माध्यम में श्रीमद्भगवद्गीता, बाल कल्याण एवं संरक्षण तथा पल्प एवं पेपर प्रौद्योगिकी के पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा पाइथन प्रोग्रामिंग, जावा एप्लीकेशन डेवलपमेंट, वेब विकास और उन्नत विश्लेषण के पाठ्यक्रम संचालित हैं। हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से 32 ऑनलाइन डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।