{"_id":"6acd329f859f1a39e30868e5","slug":"the-highway-will-pave-the-way-for-womens-entrepreneurship-they-will-be-able-to-increase-income-by-selling-products-and-self-help-groups-will-be-given-land-haryana-rural-employment-development-corporation-has-made-the-proposal-hisar-news-c-21-hsr1020-971560-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हाईवे बनेगा महिला उद्यमिता की राह, उत्पाद बेचकर बढ़ा सकेंगी आमदनी, स्वयं सहायता समूहों को जमीन दी जाएगी हरियाणा ग्रामीण रोजगार विकास निगम ने बनाया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हाईवे बनेगा महिला उद्यमिता की राह, उत्पाद बेचकर बढ़ा सकेंगी आमदनी, स्वयं सहायता समूहों को जमीन दी जाएगी हरियाणा ग्रामीण रोजगार विकास निगम ने बनाया प्रस्ताव
विज्ञापन
हिसार। ग्रामीण महिलाओं के हुनर को अब हाईवे पर बाजार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को राजमार्गों के किनारे दुकानें खोलने का अवसर देने की पहल की है।
इसके तहत पंचायतों की जमीन पट्टे पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इससे महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी और आमदनी बढ़ा सकेंगी। हिसार-दिल्ली, हिसार-सिरसा, हिसार-राजगढ़ और हिसार-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्गों पर पड़ने वाले गांवों में जमीन चिह्नित की जाएगी।
इसके लिए पंचायतों से संपर्क किया जा रहा है। दुकानों के लिए जमीन का आकार भी निर्धारित किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं हस्तनिर्मित वस्तुएं, खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद और कलाकृतियां बेच सकेंगी। हाईवे पर दुकानें होने से उनके उत्पाद अधिक लोगों तक पहुंचेंगे। महिलाओं को बाजार की मांग समझने और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
जिले में स्वयं सहायता समूहों को शहर में पांच स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। टाउन पार्क में कैंटीन का संचालन भी महिला समूह को सौंपने की योजना प्रस्तावित है। राजगुरु मार्केट की पार्किंग का संचालन भी स्वयं सहायता समूह कर रहा है।