{"_id":"6ac009817c86a06d4d0de4a1","slug":"government-procurement-of-pr-paddy-begins-700-quintals-of-the-crop-arrived-on-the-first-day-hisar-news-c-129-1-hns1001-111796-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन 700 क्विंटल फसल की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन 700 क्विंटल फसल की आवक
विज्ञापन
ब
हांसी। स्थानीय अनाज मंडी में परमल धान (पीआर) की सरकारी खरीद विधिवत शुरू हो गई है। खरीद शुरू होने के साथ मंडी में किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। भिवानी और हिसार में परमल धान की सरकारी खरीद नहीं होने के कारण दूसरे क्षेत्रों के किसान भी हांसी मंडी पहुंच रहे हैं। पहले दिन 700 क्विंटल फसल की आवक हुई। अब तक करीब 4000 क्विंटल फसल मंडी में पहुंच चुकी है। 1509 किस्म का धान बुधवार को 4,281 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
विधायक ने अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद, उठान और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी और एक-एक दाना खरीदा जाएगा। खरीद के साथ उठान भी तेज कराया जाएगा।
उन्होंने धान में नमी की जांच की। निर्धारित मानकों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य है। निरीक्षण में एक ढेरी में 16.1 और दूसरी में 12.4 प्रतिशत नमी मिली।विधायक ने नमी जांच यंत्र, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा 10 रुपये में भोजन देने वाली अटल कैंटीन की व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने किसानों से धान सुखाकर लाने की अपील की और बताया कि गेट पास के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं। हांसी मंडी में हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और सिसाय मंडी में हैफेड खरीद करेगा। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की डीएफएससी अनुराधा, मार्केट कमेटी व कृषि विभाग के अधिकारी तथा मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए है ऑनलाइन व्यवस्था
किसानों की ऑनलाइन पोर्टल संबंधी शिकायतों पर विधायक ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसल के आधार पर ही खरीद होगी। भिवानी और हिसार से हांसी पहुंचे किसानों को पोर्टल पर फसल की प्रक्रिया नहीं हो पाने की समस्या सामने आई है। परेशानी होने पर मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर समाधान करवाया जाएगा। मंडी गेट पर वाहनों की फोटो और ऑनलाइन व्यवस्था पारदर्शिता व फर्जीवाड़ा रोकने के लिए है ताकि एमएसपी का लाभ वास्तविक किसान और हरियाणा की फसल को मिले।
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा
पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए विधायक कहा कि कांग्रेस खुद वोट चोर है। भाजपा पारदर्शिता की राजनीति करती है और विपक्ष के पास दूसरा मुद्दा न होने पर ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। दिल्ली थप्पड़ कांड पर उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।