{"_id":"645dc04e72152622340e7ef3","slug":"government-procurement-of-mustard-resumes-in-haryana-crowd-of-farmers-outside-mandis-jam-situation-in-cities-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सरसों की सरकारी खरीद फिर से शुरू, मंडियों के बाहर किसानों की भीड़, शहरों में जाम की स्थिति बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सरसों की सरकारी खरीद फिर से शुरू, मंडियों के बाहर किसानों की भीड़, शहरों में जाम की स्थिति बनीं
Fri, 12 May 2023 09:57 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 May 2023 09:57 AM IST
सार
अनाज मंडी में सरसों की फसल बेचने के लिए गुरुवार रात से लेकर अल सुबह से किसान अपने अपने वाहनों में सरसों की फसल लेकर पहुंचे। गेटपास कटवाने के लिए अनाज मंडी से लेकर शहर की मुख्य बाजार तक कई दूर तक लंबी वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
मंडी की बाहर किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा सरकार द्वारा सरसों की सरकारी खरीद बंद किए जाने के बाद अब मेरी फसल मेरा ब्यूरो पोर्टल पर दर्ज शेष बचे किसानों की सरसों की खरीद करने के लिए दो दिनों के लिए द्वारा शुरू की गई। इसके चलते आखरी दिन शुक्रवार को शहर के पुराना बस स्टैंड, गुरेरा मोड़, रेलवे रोड पर हर जगह से लदी ट्रैक्टर ट्राली ही दिखाई दी।
विज्ञापन
शहर में बनी जाम की स्थिति
अनाज मंडी में सरसों की फसल बेचने के लिए गुरुवार रात से लेकर अल सुबह से किसान अपने अपने वाहनों में सरसों की फसल लेकर पहुंचे। गेटपास कटवाने के लिए अनाज मंडी से लेकर शहर की मुख्य बाजार तक कई दूर तक लंबी वाहनों की कतार लगी रही। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन