फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GM did inspection

जीएम के सवाल पूछने पर स्टेशन अधीक्षक ने बोला झूठ, कहा कि एक दिन में 10 से 15 बार खुलता है फाटक

Sat, 01 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
GM did inspection
एस्केलेटर बंद होने के कारण जीएम आनंद प्रकाश इजिंनियर को डांटते हुए - फोटो : Hisar
हिसार पहुंचे जीएम आनंद प्रकाश से जब लोगों ने निरंकारी भवन रोड स्थित डबल फाटक को खुलवाने की बात कही तो जीएम ने स्टेशन अधीक्षक से पूछा कि एक दिन में कितनी बार यह फाटक खुलता है। हालांकि पहले तो स्टेशन अधीक्षक हड़बड़ा गए। फिर दोबारा सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि फाटक एक दिन में 10 से 15 बार खुलता है। वहां मौजूद लोगों ने जीएम से कहा कि स्टेशन अधीक्षक झूठ बोल रहे हैं। इस पर जीएम ने स्टेशन अधीक्षक को आदेश देते हुए कहा कि आमजन की सुविधाओं को देखते हुए फाटक खुलवाएं।
विज्ञापन

बता दें, कि निरंकारी भवन रोड पर बना डबल फाटक बंद रहता है, जिससे इस रोड पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
भिवानी की वाशिंग लाइन शिफ्ट नहीं होगी हिसार, दोनों जगह चलेगा काम
जीएम ने कहा कि भिवानी में ट्रेनें ज्यादा होने के कारण वाशिंग लाइन हिसार में शिफ्ट नहीं होगी। हिसार और भिवानी में दोनों जगह ही काम चलेगा। उन्होंने कहा कि हिसार में फिलहाल दो ट्रेनों की मेंटेनेंस हो रही है। इसी प्रकार भिवानी में भी कई ट्रेनों की मेंटेनेंस की जा रही है। वहीं पहले भिवानी की वाशिंग लाइन को हिसार में शिफ्ट करने की बात कही जा रही थी, लेकिन जीएम ने साफ कहा कि दोनों ही जगह ट्रेनों की मेंटेनेंस की जाएगी।
विज्ञापन

ई-दिशा की मीटिंग में नहीं जाते बड़े अधिकारी
जीएम से जब ई-दिशा की मीटिंग में आला अधिकारी नहीं जाने पर सवाल पूछा गया तो डीआरएम संजय श्रीवास्तव ने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है। मेरे पास शाम को पांच बजे मेल आई थी कि ई-दिशा की मीटिंग पोस्टपोन हो गई है। ऐसे में हम अचानक यहां से किस अधिकारी को भेजे। इस पर डीआरएम ने कहा कि ई-दिशा की मीटिंग में स्टेशन अधीक्षक को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रामेश्वरम धाम का सफर होगा आसान
अब श्रद्धालुओं के लिए हिसार से रामेश्वर धाम का सफर करना आसान होगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिसार से सीधी रामेश्वर धाम ट्रेन चलाई जाएगी। जीएम ने कहा कि इस बारे में प्रपोजल भेजा हुआ है। जल्द ही श्रद्धालुओं को एक और लंबी दूरी की ट्रेन की सौगात मिलेगी। वहीं दुरंतो ट्रेन का भी हिसार तक विस्तार किया जाएगा। इस पर उन्होंने यहां के स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
प्लेटफार्म नंबर-6 का होगा विस्तार
जीएम जब प्लेटफार्म नंबर-6 का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्हें लगा कि यह प्लेटफार्म काफी छोटा है। इस पर जीएम ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर-6 का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने प्लेटफार्म को बढ़ाने के लिए यहां के स्थानीय अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। साथ ही इस प्रोजेक्ट से संबंधित फाइल मुख्यालय मंगवाई है, ताकि यहां यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिल सकती है। वहीं जीएम ने हांसी-महम के बीच रेलवे लाइन बिछाने के कार्य को और भी तेजी से करने के आदेश दिए हैं। जब उनसे रेल बजट के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बजट के बारे में हमें भी जानकारी नहीं होती। वहीं मांगों को लेकर रेलवे अधिकारियों ने भी जीएम से बातचीत की। साथ ही जीआरपी स्टाफ ने कंडम क्वार्टरों का मुद्दा भी उनके सामने रखा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कर्मिक अधिकारी प्रभास, सीपीटीएम तरुण जैन, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जीसी मीणा, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयोग अरोमा सिंह, स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी, स्टेशन मास्टर राममेहर शर्मा, जेई आशुतोष चौधरी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रंजन कुमार, आरपीएफ और जीआरपी के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

जीएम आनंद प्रकाश प्लेट फार्म पर लगी स्ट्रीट लाइट के बेस को ठीक करने का आदेश देते हुए।

जीएम आनंद प्रकाश प्लेट फार्म पर लगी स्ट्रीट लाइट के बेस को ठीक करने का आदेश देते हुए।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed