फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU students said - there is bad smell in the hostel rooms, good food is not available in the mess

Hisar News: जीजेयू की छात्राएं बोलीं-हॉस्टल के कमरों में आती है बदबू, मेस में नहीं मिलता अच्छा खाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
GJU students said - there is bad smell in the hostel rooms, good food is not available in the mess
हिसार। जीजेयू के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक कमरे में दो लड़कियों के बजाय चार को रखा जा रहा है। हॉस्टल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा मेस में अच्छा खाना नहीं मिलता। हॉस्टल में साफ-सफाई नहीं होने से बदबू आती है।
विज्ञापन

हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों ने विवि प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि शिकायत देने के बावजूद भी समस्याओं का हल नहीं हो रहा है। समस्याओं को लेकर छात्राओं ने मंगलवार रात को हॉस्टल के आगे डेढ़ घंटे तक धरना दिया था। बाद में वार्डन ने छात्राओं को दो दिन में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


हॉस्टल में ब्लॉकेज की समस्या रहती है। जिस कारण कमरों में बदबू हो जाती है। वार्डन को भी इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा पीने के पानी की समस्या रहती है। -अंजली, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल व रूम में साफ-सफाई की समस्या प्रमुख है। सफाई न होने से जहरीले जानवर कमरे में घुस जाते हैं। जिस कारण विद्यार्थियों को खतरा बना रहता है। हॉस्टल के रूम में कई बार सांप भी निकल चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन हॉस्टल में सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। - अंकिता, छात्रा

हॉस्टल के मेस में खाना भी उचित गुणवत्ता का नहीं मिल रहा है। कई बार समय पर भी खाना नहीं मिलता तो कई बार रोटी कच्ची होती हैं। इसको लेकर विवि प्रशासन को भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। -रवीना, छात्रा


विश्वविद्यालय में गर्ल्स और बॉयज के लिए एक-एक नया हॉस्टल बनवाने के लिए विभाग को ग्रांट के लिए पत्र लिखा हुआ है। जैसे ही ग्रांट आती उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मेस में लगातार विजिट की जा रही है। खाने को लेकर जो भी समस्याएं आ रही थी उनको दूर किया जा रहा है। समय-समय पर हॉस्टल में सफाई भी करवाई जा रही है। - प्रो. विनोद छोक्कर, कुलसचिव ,जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed