फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU: 70 percent students of 8 hostels left the hostel

जीजेयू : 8 छात्रावासों के 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने छोड़ा हॉस्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
GJU: 70 percent students of 8 hostels left the hostel
जीजेयू में हॉस्टल खाली कर जाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रावास खाली किए जाने के निर्देशों के बाद मंगलवार को लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने छात्रावास खाली कर दिए। विवि के 8 छात्रावासों में फिलहाल 1600 विद्यार्थी रह रहे थे। हालांकि दूर-दराज के विद्यार्थी अभी छात्रावास में रूके हैं, जिनकी संख्या करीब 200 हैं। सभी छात्रावासों में करीब 2 हजार विद्यार्थियों के निवास की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार के आदेशों के बाद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन कक्षाएं बंद करने के साथ ही विद्यार्थियों को छात्रावास भी खाली करने के निर्देश दे दिए थे। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवि प्रशासन ने विदेशी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को छात्रावास में रहने की अनुमति दे दी थी। अब यहां पर करीब 200 विद्यार्थी ही रह गए हैं।
विज्ञापन

------
विवि में 8 छात्रावास, 2 हजार विद्यार्थियों की व्यवस्था
जीजेयू में 8 हॉस्टल है। जिनमें 4 लड़कियों के और 4 लड़कों के हॉस्टल है। इनमें करीब 2 हजार विद्यार्थियों के रुकने की व्यवस्था है। लेकिन हॉस्टलों में एक रूम में तीन से चार विद्यार्थी रहते हैं। ऐसे में यहां कोविड 19 के नियमों का पालन हो पाना मुश्किल था। मैस में खाना खाने के दौरान भी कोविड का नियमों का अनुसरण संभव नहीं था। इस कारण विवि प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
...इधर ऑटो चालकों की हो गई मौज
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में हॉस्टल खाली होने पर ऑटो चालकों की मौज हो गई। ऑटो चालकों ने विद्यार्थियों से जमकर किराया वसूला। ऑटो चालकों ने विद्यार्थियों के सामान आदि के बैग को रखने के लिए अलग से किराया वसूला। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक नुकसान हुआ।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed