फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girls showed their strength in sports from college to national level.

Hisar News: खेलों में छात्राओं ने कॉलेज से नेशनल स्तर तक दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their strength in sports from college to national level.
हिसार। फतेहचंद महिला महाविद्यालय में संपन्न हुए एथलीट में कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने खेल के दम पर कॉलेज से लेकर नेशनल स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। अपने मूल गेम से अलग दूसरी खेल प्रतियोगिताओं में भी ये महिला खिलाड़ी किसी से पीछे नहीं हैं। फुटबाल व कबड्डी खेलने वाली छात्राएं जेवलिन व दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपना नाम चमका रही हैं।
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ की तैयारी करने वाली रिंकी का सपना नेशनल में खेलना है। इसके लिए वह पिछले 5-6 साल से तैयारी भी कर रही है। वहीं कॉलेज में हुए एथलीट प्रतियोगिता में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा रिंकी ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम, 5000 मीटर में द्वितीय, जेवलिन थ्रो में प्रथम, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर बेस्ट एथलीट बनी। एथलीट बचपन से ही कर रही हूं। इसके अलावा रिंकी का कहना है कि वह सरकारी नौकरी लगना चाहती हूं।
विज्ञापन


बीए फाइनल ईयर की छात्रा निशा ने बताया की चार साल से कबड्डी खेल रही हूं। इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थी। विशाखापट्नम में हुए एथलीट प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में चौथा स्थान रहा था। निशा ने बताया कि उसका सपना रेलवे में सरकारी नौकरी करना है। कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में पांच और तीन किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। खेलो इंडिया के लिए ट्रायल भी दिया हुआ है, जिसमें चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए सेकेंड ईयर की छात्रा सुमन ने बताया कि वह फुटबाल खेलती है। अभी हाल ही में उसने नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया और खेलो इंडिया में भाग लिया था। जिसमें नॉर्थ इंडिया में प्रथम स्थान, ऑल इंडिया में प्रथम और खेलो इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया था। सुमन ने बताया कि उसका सपना गवर्नमेंट जॉब करना है। फिलहाल फुटबाल के लिए तैयारी कर रही हूं। सीनियर वर्ग के लिए प्रतियोगिता होनी है।


योग से एमए करने वाली प्रीति ने बताया कि तीन साल से योग सीख रही हूं। इसके अलावा कबड्डी और कराटे भी कर रही हूं। कबड्डी में इंटर कॉलेज में फरीदाबाद में तीसरा स्थान पाया था। इससे पहले स्कूली स्तर पर भी कबड्डी खेली है। कराटे में इंटरनेशनल स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। मेरा लक्ष्य योगा टीचर बनना है और यहां कॉलेज में योगा की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed