फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl student pushed for refusing friendship, two teeth broken, she stopped going to school out of fear

Hisar News: दोस्ती से इन्कार करने पर छात्रा को दिया धक्का, दो दांत टूटे, डर से स्कूल जाना छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Girl student pushed for refusing friendship, two teeth broken, she stopped going to school out of fear
हिसार। शहर के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने दोस्ती करने से इन्कार किया तो 9वीं कक्षा के छात्र ने उसे धक्का दे दिया, जिससे छात्रा के दो दांत टूट गए। डर के कारण अब छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इस बात का पता लगने पर छात्रा के परिजनों ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने स्कूल के 12वीं और नौवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल में 12वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे हैं। दोनों बेटी का बुरी नीयत से पीछा करते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब बेटी विरोध करती है तो मारपीट की गई। ऐसा काफी दिनों से चलता आ रहा है। 9 अक्तूबर की सुबह 8 बजे बेटी स्कूल जा रही थी। इसी दौरान 9वीं कक्षा में पढ़ने वाल छात्र बेटी का पीछा करने लगा। रास्ते में रोककर छात्र ने बेटी से दोस्ती करने की बात कही। इस पर बेटी ने दोस्ती से इन्कार किया तो आरोपी छात्र ने उसे थप्पड़ मारा और धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से छात्रा के दो दांत टूट गए। सूचना मिलने पर अध्यापक घायल बेटी को अस्पताल लेकर गए। उपचार के बाद अस्पताल से घर आने पर बेटी ने स्कूल जाने से इन्कार कर दिया। जब कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। आरोपी है कि 12वीं कक्षा का एक छात्र भी उसे परेशान करता है।
विज्ञापन

बयान ------

पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो छात्रों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हर पहलू पर जांच जारी है।
- अजय कुमार, एएसआई, एचटीएम थाना पुलिस
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवीं कक्षा के छात्र ने परेशान होकर दे दी थी जान
सहपाठी के द्वारा बार-बार परेशान करने से आहत होकर शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। शहर थाना पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र की मां ने बताया था कि 30 सितंबर को सहपाठी से परेशान होकर बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक छात्रा छात्र से टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed