फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Girl raped by intoxicating in cold drink, video made

कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाया

Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by intoxicating in cold drink, video made
हिसार। एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने शहर थाने में दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात एक शादी में आरोपी युवक से हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि एक अप्रैल 2019 को आरोपी उसके कॉलेज में आया। आरोपी ने कहा कि उसकी माता की बुआ उसे कार्यालय में बुला रही है। जिस पर पीड़िता आरोपी पर विश्वास करते हुए उसके साथ हिसार स्थित आरोपी के कार्यालय में चली गई। पीड़िता ने बताया कि वहां पर आरोपी का जीजा व दो अन्य मौजूद थे। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली पिलाई व उसके साथ एक कैफे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी व उसके साथी उसे कार में बिठाकर हिसार में ही एक मंदिर में ले गए। यहां पर पीड़िता से कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर शादी की। इसके बाद आरोपी उसे हिसार में एक जगह छोड़कर चले गए। उसे इसके बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे उसके साथ चलने का दबाव बनाता है। परिवार को खत्म करने की धमकी भी देता है।
विज्ञापन

देवर, ससुर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
वहीं एक महिला ने अपने ससुर व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने महिला थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है व उसे घर खर्च भी नहीं देता था। इसी का फायदा उठाकर उसका ससुर व देवर उसे अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने लगे। पीड़िता ने जब इसका विरोध करना चाहा तो आरोपी ससुर ने उसे धमकी दी कि उसके दोनों बेटों व उसे जान से मार देगा व स्वयं भी आत्महत्या कर लेगा। उसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। अगस्त 2019 को उसका पति उसे वापस ले गया और कुछ दिन शराब का सेवन नहीं किया। कुछ दिन बाद उसका पति फिर से शराब का सेवन करने लगा। मौके का फायदा उठाकर उसका ससुर व देवर उससे फिर से दुष्कर्म करने लगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके बड़े बेटे को नया मोबाइल दिलवाकर अपने बस में कर लिया। 20 मई को आरोपी ससुर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया व उससे गाली-गलौज करने लगा। उसी दौरान उसकी सास मौके पर आ गई तो आरोपी उसे देखकर चुप हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed