फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Geeta Chowk is ready at a cost of Rs 1.25 crore, today Geeta Manishi Swami Gyananand Maharaj will inaugurate it.

Hisar News: 1.25 करोड़ की लागत से गीता चौक बनकर तैयार, आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Geeta Chowk is ready at a cost of Rs 1.25 crore, today Geeta Manishi Swami Gyananand Maharaj will inaugurate it.
लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया गीता चौक, जिसका लोकापर्ण शनिवार को किया जाएगा।
हांसी। हिसार रोड से शहर के अंदर के प्रवेश पर गीता चौक का नजारा लेते हुए होगा। 1.25 करोड़ रुपये की लागत से गीता चौक बनकर तैयार हो गया है। दावा है कि सुंदरता के मामले में यह चौक प्रदेश के सबसे सुंदर चौकों में से एक है।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज शनिवार दोपहर 12 बजे गीता चौक का लोकार्पण करेंगे। यहां पर विशाल ग्लोब पर स्टील से बनाई गई श्रीमद्भगवत गीता रखी गई है और यह मथुरा से बनवाई गई है। इस चौक को पहले कैंची चौक के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह चौक गीता चौक के नाम से जाना जाएगा। पेड़-पौधे और शानदार घास लगाकर इस चौक को रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन


इस चौक को डिजाइन आर्किटेक्ट से तैयार करवाया गया है। इस बारे में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से विचार-विमर्श किया गया था। फिर इसके स्वरूप को तैयार किया गया। इसमें भगवान के हाथों पर ग्लोब बनाया गया है। इस ग्लोब पर गीता रखी गई है। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पासआउट एक इंजीनियर से इसका ढांचा तैयार करवाया गया है। इसमें हाथों को सुनहरा रंग दिखाने के लिए उस पर पीवीडी कोटिंग की गई है। इससे यह ढांचा 15 वर्ष तक खराब नहीं होगा। ढांचे को स्टील से बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क भी बनाया गया
यहां पर बने चौक व पार्क की दीवारें कोटा स्टोन से बनाई गई हैं। स्टील के अक्षरों से यहां पर गीता के दो श्लोक लिखवाए गए हैं। इसके अलावा यहां सुंदर लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं यहां पर एक बड़ा साइन बोर्ड बनाया गया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को हांसी का नाम दिखाई देगा।

------------------------------------

हांसी को सुंदर शहर बनाने का वादा पूरा किया जा रहा है। 40 दिन में यह बनकर तैयार हुआ श्री गीता चौक हांसी शहर को एक नई पहचान देने का काम करेगा। उद्घाटन समारोह में आने वाले हर व्यक्ति के लिए देसी घी के व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। - विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed