{"_id":"684b2896b2f6d2439d0b7054","slug":"garg-appointed-the-first-ceo-of-hisar-metropolitan-development-authority-hisar-news-c-21-hsr1005-646480-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गर्ग हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के पहले सीईओ नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गर्ग हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के पहले सीईओ नियुक्त
विज्ञापन
अशोक गर्ग।
हिसार। आईएएस अशोक गर्ग को हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) का सीईओ नियुक्त किया गया। वह एचएमडीए के इस पर तैनात होने वाले पहले अधिकारी हैं। अशोक गर्ग मंडलायुक्त के साथ इस पद की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी प्राधिकरण के लिए अलग से स्टाफ भी नियुक्त किया जाना बाकी है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 31 जनवरी 2024 को हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की थी। मगर तब से अब तक एचएमडीए के सीईओ की नियुक्ति नहीं की गई थी।
अभी करना होगा और इंतजार : सिर्फ सीईओ की नियुक्ति से ही एचएमडीए पूरा नहीं हुआ है। अभी इसके लिए और स्टाफ नियुक्त किया जाएगा, जिसमें तकनीकी स्टाफ भी शामिल है।
विज्ञापन
यह स्टाफ सीईओ के अधीन कार्य करेगा। इसके अलावा अभी तक एचएमडीए का कार्यालय भी फाइनल नहीं हुआ है। ऐसे में अभी एचएमडीए की कार्यप्रणाली देखने के लिए और इंतजार करना होगा।
बड़े प्रोजेक्ट की कमान संभालेगा एचएमडीए : एचएमडीए शहर के बड़े प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाएगा। इसके अलावा यह राज्य सरकार को आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण करने या भूमि की खरीद, विनिमय, हस्तांतरण, धारण, पट्टे, प्रबंधन और निपटान में मदद करेगा। इसे बुनियादी ढांचे के विकास और शहरी पर्यावरण के टिकाऊ प्रबंधन की योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण करने का भी अधिकार होगा। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एचएमडीए के सीईओ और मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं। ब्यूरो