{"_id":"619e92c713500b093c775e71","slug":"gang-war-in-central-jail-1-the-prisoner-stabbed-another-on-the-neck-with-a-sharp-weapon-hisar-news-hsr6177264148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार : सेंट्रल जेल-1 में बंदी ने दूसरे पर नुकीले हथियार से गर्दन पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार : सेंट्रल जेल-1 में बंदी ने दूसरे पर नुकीले हथियार से गर्दन पर किया वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भूना गैंग के एक सदस्य ने मंगलवार शाम सेंट्रल जेल-1 में बंद फतेहाबाद निवासी दूसरे बंदी की गर्दन पर नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल बंदी विक्रम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गैंगवार की सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने जेल के चारों तरफ गश्त बढ़ा दी। कैंप से और टाउन पार्क की तरफ बेरिकेट्स लगा दिए हैं। जेल डीएसपी राजेश कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में डीएसपी ने बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब 5:35 बजे फतेहाबाद गार्द इंचार्ज जसवंत सिंह उप निरीक्षक फतेहाबाद द्वारा कोर्ट में पेशी के बाद बंदियों को जेल में दाखिल करवा रहे थे। इसी बीच भूना गैंग के फतेहाबाद निवासी बंदी रवि ने दूसरे बंदी भूना के विक्रम पर नुकीले हथियार से गर्दन पर वार किया। रवि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब जेल प्रशासन के समक्ष बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि जेल में बंदी के पास नुकीला हथियार कहां से आया। इसके अलावा रवि ने विक्रम पर हमला क्यों किया, इसकी भी जांच की जा रही है।
बंदी को पेशी से लाने के दौरान जेल की डयोढी पर नुकीले हथियार से बंदी विक्रम पर वार किया गया है। सिविल लाइन थाने में शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- दीपक शर्मा, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल-1, हिसार