{"_id":"6b073390e4785d93e203162e","slug":"from-january-10-to-24-citizens-will-be-able-to-enter-their-own-census-details-hisar-news-c-21-hsr1020-998770-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 10 से 24 जनवरी तक नागरिक खुद दर्ज कर सकेंगे जनगणना का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 10 से 24 जनवरी तक नागरिक खुद दर्ज कर सकेंगे जनगणना का ब्योरा
Thu, 26 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
हांसी। जनगणना-2027 के दूसरे चरण से पहले नागरिकों को खुद ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 10 से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा।
नागरिकों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष बूथ भी स्थापित किए जाएंगे जहां ऑनलाइन विवरण दर्ज करने में सहायता मिलेगी। डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।
बुधवार को तहसीलदार डॉ. अनिल कुमार बिढान ने जिला सचिवालय में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों और फील्ड ट्रेनरों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनगणना का कार्य व्यवस्थित, सटीक और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें उन्हें जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इससे आगामी चरण में जनगणना का कार्य दक्षता और जिम्मेदारी के साथ पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
तहसीलदार ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने और आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफलता के लिए विभागीय तालमेल और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी स्व-गणना की सुविधाएं :
तहसीलदार ने ने बताया कि स्व-गणना के प्रति नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्धारित अवधि में रेलवे स्टेशन पर विशेष बूथ बनाए जाएंगे। इनका संचालन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी (डीएचईओ), हांसी के नियंत्रण एवं समन्वय में होगा। यहां नागरिकों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ऑनलाइन विवरण दर्ज करने में मदद की जाएगी। जन-जागरूकता और नागरिकों को सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विद्यार्थियों की सेवाएं भी ली जाएंगी।