फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Freedom fighter dead flowers Singh Grewal

स्वतंत्रता सेनानी फूल सिंह ग्रेवाल का निधन

Sat, 29 Mar 2014 11:57 PM IST
hisar
hisar Updated Sat, 29 Mar 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन

  आजाद हिंद फौज में रहकर देश की आजादी के लिए अंग्रेजी सेना से टक्कर लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी फूल सिंह ग्रेवाल का शनिवार को निधन हो गया हो गया।

विज्ञापन


 दिन का दौरा पड़ने से उनका निधना हुआ। वह 99 वर्ष के थे। नायब तहसीलदार ने जवानों के साथ राजकीय सम्मान के साथ देर शाम कुंभा में उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


1915 में फूल सिंह ग्रेवाल ने सिसाय के राजकीय उच्च विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी। वह 16 फरवरी 1940 को अंबाला सेना मुख्यालय में भर्ती हुए। उन्हें पहली नियुक्ति सेना के तोपखाना में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रेवाल के पुत्र रिटायर्ड कैप्टन बलजीत ने बताया कि पिता ने सेना की नौकरी में रहते हुए करीब एक वर्ष तक अंग्रेजों के साथ काम किया। जिस वक्त देश में आजादी के लिए बिगुल बजा तो उन्होंने अंग्रेजी सेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया। वह सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आईएनए में शामिल हो गए थे।



1941 से 1942 तक जेल में रहे। जापान के साथ युद्ध के दौरान उन्होंने सिंगापुर की जेल भी काटी थी। फूल सिंह ग्रेवाल ने बाद में शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया तथा प्रौढ़ शिक्षा केंद्र चला कर बुजुर्गों को शिक्षित किया।

 उनके अंतिम संस्कार के दौरान गांव के सरपंच किताब सिंह, कानूनगो नरेंद्र कुमार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed