फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four more accused arrested in the uproar and vandalism case at the private hospital.

Hisar News: निजी अस्पताल में हंगामा-तोड़फोड़ मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested in the uproar and vandalism case at the private hospital.
हिसार। आंबेडकर बस्ती निवासी युवती पूनम की माैत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा करने, पुलिसकर्मियों से मारपीट और कार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने वीरवार को 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में 49 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से 15 आरोपियों को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को पूनम की सपरा अस्पताल में मौत के बाद पोस्टमार्टम से पहले हंगामा हुआ था। इस मामले में आंबेडकर बस्ती निवासी रोहताश, मय्यड़ निवासी दलबीर सिंह, आंबेडकर बस्ती निवासी विकास व बंटी को गिरफ्तार किया है। सिविल अस्पताल में भर्ती पड़ाव चौकी के एएसआई नवीन कुमार ने रिपोर्ट में बताया था कि पूनम की नशे से मौत होने संबंधी रुक्का मिला था। वह कार में हेड कांस्टेबल सीमा व होमगार्ड सुभाष के साथ सपरा अस्पताल पहुंचे। शव को एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान 50-60 पुरुषों व महिलाओं ने संजय चौहान के कहने पर कार को रुकवाकर हमला कर दिया। कार में तोड़-फोड़ की और पीछे की सीट पर रखा लैपटॉप व कागजात ले गए। अस्पताल का सिक्योरिटी इंचार्ज आने पर जान बचाकर निकला। सपरा अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज पटेल नगर निवासी पंकज ने भी पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि संजय चौहान और 50-60 पुरुषों व महिलाओं ने अस्पताल में तोड़-फोड़ की। अस्पताल को 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed