{"_id":"6b048d79375036a1c2032d34","slug":"former-employee-arrested-for-stealing-accessories-from-shop-under-the-guise-of-working-there-hisar-news-c-21-hsr1020-997721-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नौकरी की आड़ में दुकान से चुराता था एसेसरीज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नौकरी की आड़ में दुकान से चुराता था एसेसरीज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। ऑटो मार्केट स्थित कार एसेसरीज की दुकान से सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी लक्की को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान और उसे बेचकर मिले 1.10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि ऑटो मार्केट निवासी तरुण मेहता ने 19 नवंबर को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने करीब पांच-छह महीने पहले लक्की को 40 हजार रुपये मासिक वेतन पर दुकान में नौकरी पर रखा था। इसी दौरान उसे दुकान से एसेसरीज चोरी होने का शक हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
नोएडा और गाजियाबाद में बेचता था चोरी का सामान
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दुकान से चोरी किया गया सामान नोएडा और गाजियाबाद में सस्ते दामों पर बेचता था। उसकी निशानदेही पर एक तीन इंची प्रोजेक्टर, एक दो इंची प्रोजेक्टर, एक डीएसपी मोटर, एक जरंप 3000, गाड़ियों के 23 एलईडी कैमरे, तीन एएचडी कैमरे, दो एलईडी स्क्रीन, आठ गेज तार का एक बंडल और एक ट्यूमर बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी का सामान बेचकर मिले 1.10 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।