फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Form of women Lakshmi, Saraswati, Durga and Maa Kali: Sadhvi Sri Somaysha

नारी लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा व मां काली का रूप : साध्वी श्रीसोमयशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Form of women Lakshmi, Saraswati, Durga and Maa Kali: Sadhvi Sri Somaysha
हिसार महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेते अतिथिगण व पदाधिकारी।
हिसार। तेरापंथ महिला मंडल की ओर से मॉडल टाउन स्थित तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी यशोधरा के सान्निध्य में महिला सशक्तीकरण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी ने नमस्कार महामंत्र से किया। कार्यक्रम में मोक्ष वृद्धाश्रम की संरक्षक व समाजसेवी पंकज संधीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के माध्यम से मंगलाचरण किया। मुख्य अतिथि पंकज संधीर ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

साध्वी श्रीसोमयशा ने कहा कि नारी लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा व मां काली का रूप है। धरती से आकाश तक नारी ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। साध्वी ऋजुयशा ने काव्य शैली के माध्यम से अपनी मधुर वाणी के द्वारा महिला सशक्तीकरण को परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे से भिन्न नहीं हैं बल्कि एक-दूसरे का आधार है। साध्वी चिराग प्रभा ने कहा कि हमें जीवन में हमेशा उन्नति का प्रयास करना चाहिए। महिला मंडल की बहनों के द्वारा नाटिका का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नाटकीय मंचन में कन्या मंडल की मीनाक्षी जैन का सहयोग रहा। साध्वीश्री यशोधरा ने बताया कि घूंघट में रहने वाली, विधवा होकर एक कोने में बैठकर जीवन-यापन करने वाली नारियों के लिए आचार्य तुलसी ने अपने प्रयास के द्वारा नारी को ऐसी कुरीतियों से मुक्त करवाकर जीने की नई राह दिखाई। सशक्तीकरण का अभिप्राय अपने बल, जज्बे और स्वयं की शक्ति को जगाकर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर 2024 के प्रेरणा सम्मान से सुमन जैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed